स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hansi news : हांसी में गंडासी और कस्सी मारकर हत्या करने के मामले में एक गिरफ्तार !

 Hansi news One arrested for killing Gandasi and Kassi in Hansi

खेत में काम करते समय हो गया था दो पक्षों में झगड़ा, उपचार के दौरान एक व्यक्ति की हो गई थी मौत

तहलका न्यूज, हांसी, सुनील कोहाड़


हांसी सदर थाना क्षेत्र के गांव सिसाय बोलान में गंडासी और कस्सी मारकर हत्या करने के नाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान इस हत्याकांड के बारे में गहनता से पूछताछ करने के अलावा अन्य सबूत जुटाने की कोशिश की जाएगी। 






पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ था झगड़ा

सिसाय बोलान गांव में खेतों में काम करते हुए 10 जून 2023 को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। जिसमें एक पर आरोप है कि उन्होंने काम करते वक्त कस्सी और गंडासियों से हमला कर दिया था। जिनमें दो युवकों ने घटनास्थल से भाग कर जान बचाई जबकि उनका ताऊ वीरेंद्र उनके चुंगल से नहीं निकल पाया और उसकी हत्या कर दी। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सिसाय बोलान गांव के अजय को गिरफ्तार किया है। 







दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा 

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अजय से गहनता से पूछताछ करने के बाद उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित अजय से वारदात में प्रयोग किए गए हथियार व अन्य हमलावरों के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के लोगों पर लड़ाई झगड़े का मामला दर्ज किया था। लेकिन उपचार के दौरान विरेंद्र नाम के व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर दूसरे लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |