स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद में बोले अशोक तंवर -अमित शाह की रैली से पहले आप कार्यकर्ताओं को नजरबंद करना तानाशाही

Narnaund News Ashok Tanwar said in Narnaund - Detaining AAP workers before Amit Shah rally is dictatorship

जनहित के सवाल पूछ रहे हैं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता : डॉ अशोक तंवर


तहलका न्यूज, नारनौंद / सुनील कोहाड़ 


आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर ने  रविवार को नारनौंद में आम आदमी पार्टी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह की सिरसा रैली से पहले आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इसके साथ किसान नेताओं को भी नजरबंद किया जा रहा है। ये खट्टर सरकार का डर दिखा रहा है। सिरसा में भाजपा की रैली फ्लॉप न हो इसलिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और किसान, मजदूरों को नजरबंद कर दिया गया है।








खट्टर सरकार में किसान, पहलवान और युवा हर वर्ग परेशान: डॉ अशोक तंवर

उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार कितनी भी तानाशाही दिखा ले, आम जनता की आवाज नहीं दबा सकती। आज खट्टर सरकार से किसान, मजदूर, महिला और युवा हर वर्ग परेशान है। हर वर्ग त्रस्त और प्रताड़ित है। चाहे गिरफ्तार करें, या नजरबंद करें, जनता के सवालों के जवाब तो खट्टर सरकार को देने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा के किसान, नौजवान, पहलवान, माताएं और बहनें किसी न किसी मुद्दे को लेकर सड़कों पर हैं। अब प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। आम आदमी पार्टी के बढ़ते कदमों को रोकने के लिए खट्टर सरकार कानून का दुरुपयोग कर रही है।








उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में जिला स्तर का संगठन का ऐलान कर चुकी है। कुछ दिनों में ब्लॉक और गांव स्तर के संगठन का ऐलान किया जाएगा। प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी से लगातार जुड़ रही है और आम आदमी पार्टी का प्रत्येक सदस्य जमीनी स्तर पर सक्रिय है।

ताजा समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें 

हरियाणा के विधायकों के आवास पर गेस्ट टीचरों का प्रदर्शन, दी चेतावनी। 





उन्होंने कहा कि 2024 में आम आदमी पार्टी जनहित के मुद्दों की लड़ाई लड़ेगी। किसान, मजदूर और आम जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर आम आदमी पार्टी चुनाव के मैदान में उतरेगी। हर वर्ग को आम आदमी पार्टी की नीतियों से जोड़ने का काम करेंगे। 2024 में प्रदेश की जनता बीजेपी-जेजेपी को सबक सिखाते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष पवन फौजी, जिला अध्यक्ष ग्रामीण दलबीर किरमारा, देवेंद्र ढांडा, कुलबीर लोहान, शमशेर श्योराण, मोहन खरब, सुभाष लोहान, अजीत सिंह, मुकेश लोहान और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |