latest Hisar News : सेंट्रल जेल में दो दर्जन बंदी आपस में भिड़े !
latest Hisar News Two dozen prisoners clashed with each other in Central Jail
तहलका न्यूज, हिसार : आजाद नगर में राजगढ़ रोड स्थित सेंट्रल जेल -2 में बंदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। करीब दो दर्जन कैदी नुकीले हथियार लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। इस दौरान जेल गार्ड को बीच बचाव के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। मामला 12 जून का है, लेकिन घायल बंदियों ने अब कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इसके बाद जेल उप अधीक्षक की तरफ से आजाद नगर थाना पुलिस को शिकायत दी गई है।
जेल उप अधीक्षक दलबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेंट्रल जेल-2 में 12 जून को सुबह 09:30 बजे खुली गिनती के दौरान जेल में बंद विचाराधीन बंदी मनोज, रिंकू, कपिल, सुनील उर्फ कालिया, अजय खजांची, विक्की और दूसरे पक्ष से विचाराधीन बंदी केस दर्ज किया है।
महेंद्र, रवि कुमार, कैदी बंदी सुधीर, नवदीप, विचाराधीन, मक्खन, विक्रम, अजय, रोशन लाल, रवि, रमन, सुरजीत सिंह, संदीप, सागर, कृष्ण कुमार ने आपस में एसटीडी के पास झगड़ा कर मारपीट की। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर नुकीली वस्तुओं से चोटें मारी । दलबीर सिंह के अनुसार ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों व बंदियों ने बड़ी मुश्किल से झगड़ा करने वाले बंदियों को अलग-अलग किया। इस झगड़े में बंदी मक्खन, मनोज, रिंकू, कपिल, सागर, रवि कुमार घायल हुए हैं। एक पक्ष के बंदी मनोज व दूसरे पक्ष के बंदी सागर ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। विचाराधीन बंदी सागर 16 जून को कानूनी कार्रवाई करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने 21 नामजद कैदी बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks