Rohtak News Hindi : किसानों के 200 करोड़ रुपए ठगने वाला व्यापारी गिरफ्तार, एक साल से पुलिस के लिए सिर दर्द बन गया था व्यापारी सुरेश।
Rohtak news Hindi Businessman arrested for defrauding farmers of Rs 200 crore
किसानों के खून पसीने की कमाई दो सौ करोड़ रुपए लेकर भागने वाला व्यापारी बेटों सहित गिरफ्तार, एक साल से पुलिस कर रही थी छापेमारी
पुलिस रिमांड में खुलेंगे राज, कई और नामों से पर्दा उठने की उम्मीद
तहलका न्यूज, रोहतक।
रोहतक जिले के महम चौबीसी के गांव बलंभा में आसपास के किसानों से फसल खरीदकर किसानों के खून पसीने की कमाई को लेकर फरार व्यापारी आखिरकार एक साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। पुलिस ने व्यापारी का साथ देने के मामले में उसके दोनों बेटों को भी गिरफ्तार कर नौ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
दिल्ली रोड स्थित ढाबे से गिरफ्तार
रोहतक पुलिस की एसआईटी ने किसानों के साथ धोखाधड़ी करके उनके करोड़ों रुपए ठगने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक साल बाद बलंभा गांव के व्यापारी सुरेश और उसके दोनों बेटों को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस को चकमा देने के लिए तीनों बाप बेटा बार-बार जगह बदल रहे थे। एसआईटी ने दिल्ली रोड़ स्थित एक ढाबे पर दबिश देकर तीनों बाप और बेटों को दबोच लिया। तब जाकर पुलिस ने एक साल बाद राहत की सांस ली। क्योंकि पिछले 1 साल से व्यापारी और उसके दोनों बेटे पुलिस के लिए तलाश ना जी का जंजाल बन चुके थे। उधर पीड़ित किसान बार-बार पुलिस के नाक में दम कर रहे थे।
पुलिस व किसानों को चकमा देने के लिए बार-बार बदल रहा ठिकाने
गांव बलंभा से किसानों की खून पसीने की कमाई लेकर फरार हुआ व्यापारी सुरेश का परिवार पुलिस और किसानों को चकमा देने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। 1 साल तक उन्होंने पुलिस से बचने के लिए मध्यप्रदेश के इंदौर महाराष्ट्र गुजरात और हैदराबाद इत्यादि जगहों पर शरण ली। पुलिस सूत्रों से पता चला है जी अब व्यापारी का परिवार वृंदावन आया हुआ था और वह अभी दूसरी जगह जाने की योजना बना रहा था इसी दौरान एसआईटी ने तीनों को धर दबोचा।
व्यापारी के दोनों बेटे भी धोखाधड़ी केस मायाजाल में थे शामिल
एसआईटी की टीम ने व्यापारी सुरेश के साथ साथ आरोपी सुरेश के बेटे बसंत व रुपेश उर्फ रूप को भी गिरफ्तार किया है। तीनों मुख्य आरोपी थे और फरार होने की फिराक में थे। इससे पहले भी पुलिस इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जोकि इस धोखाधड़ी के मायाजाल में शामिल थे। इन तीनों को कोर्ट में पेश करके 9 दिन के रिमांड पर लिया गया है। लोगों का मानना है कि इतने बड़े व्यापारी सुरेश ने अकेले अपने दम पर नहीं की जबकि इसमें उसका सहयोग करने वाले अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी तोसे इंदौर नागपुर और हैदराबाद में उनके रहने वाले ठिकानों के बारे में गहनता से जांच पड़ताल करेगी साथ ही ठगे गए 200 करोड़ के ब्राह्मण करने की भी कोशिश की जाएगी।
ताजा समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें
व्यापारी के पास ही जमा रहने देते थे अपने खून पसीने की कमाई
ग्रामीणों ने बताया था कि आरोपी सुरेश व्यापारी ने गांव बहलंभा व आसपास के गांव के करीब 400-500 किसानों को ठगा है। किसान अपनी फसल को व्यापारी के पास बेचकर जरूरत अनुसार पैसे लेते थे और बाकी के रुपए बाद में जरुरत पड़ने पर लेने की बात कह उसके पास ही जमा रहने देते थे। उसने लोगों का विश्वास जीत रखा था। लेकिन अचानक उसने धोखा दे दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks