कमल का हत्यारोपित गिरफ्तार तीन दिन के रिमांड पर भेजा |
latest Sonipat news Kamal murderer arrested, sent on three days remand
तहलका न्यूज सोनीपत। सिविल लाइन थाना पुलिस ने हत्या की वारदात में शामिल आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित चिराग निवासी सिक्का कॉलोनी का है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
आठ मरला निवासी अनिल ने 27 फरवरी को पुलिस से शिकायत देकर बताया था कि 26 फरवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे चार मरला निवासी अपने साथी कमल (35) के साथ ओल्ड डीसी रोड से सुभाष चौक की ओर जा रहे थे। जब ओल्ड डीसी रोड पर मुखी टेंट हाउस के पास पहुंचे तो कमल के मौसेरे भाई चार मरला निवासी पवन उर्फ टोनी के साथ कच्चे क्वार्टर निवासी गीतेश उर्फ गीत और कोट मोहल्ला निवासी कपिल कहासुनी कर रहे थे ।
उनका झगड़ा देखकर वह उनका बीच-बचाव करने लगे थे। इसी दौरान गीतेश उर्फ गीतू और कपिल ने कमल के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। बचाव कराने पर वह कमल को लेकर चले गए थे। अनिल ने बताया था कि उसके बाद रात करीब साढ़े 10 बजे वह कमल के साथ किसी काम से आ रहे थे तो दीपक मंदिर के पास गीतेश, कपिल व पांच-छह युवकों ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडों से पीटा था। हमले में घायल कमल की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या की धारा जोड़ दी थी। मामले में कमल के परिजनों ने शव ले जाने से मना कर दिया था।
हालांकि पुलिस के आश्वासन पर वह शव ले गए थे। मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सवित कुमार ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपित गीतश व कपिल को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल आरोपित को एसआई वेदवीर की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड की अपील की। अदालत ने आरोपित को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपित से पूछताछ की की जा

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks