स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद क्षेत्र से सट्टे जींद जिले के गांव में धान लगाने आए बिहारी मजदूर ने की आत्महत्या

 Jind ki Taja khabar Bihari laborer who came to plant paddy in Satte Jind district village from Narnaund area committed suicide

गांव गुलकनी में परिजनों के साथ धान लगाने आया था मृतक


तहलका न्यूज , जींद / सुनील कोहाड़ । 



जींद जिले के नजदीक के गांव गुलकनी में धान लगाने के लिए बिहार से मजदूरों की एक टोली आई हुई थी और वो किसान के खेत में बने कमरे में ही रहते थे। इसी दौरान रविवार को एक बिहारी मजदूर अज्ञात परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। इस मामले की सूचना मिलते ही गांव के किसानों में हड़कंप मच गया। क्योंकि धान की रोपाई का सीजन जोरो से शुरू हो गया है और इस सीजन के बीच में ऐसी घटना किसानों के लिए काफी दुखदाई होती है। 






ताजा समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें 

हरियाणा के विधायकों के आवास पर गेस्ट टीचरों का प्रदर्शन, दी चेतावनी। 

15 जून से धान की रोपाई का समय शुरू हो गया है धान की रोपाई के लिए किसानो को गांव में मजदूर मिलते थे बिहारी मजदूरों को अपने खेत में ले आते हैं। गांव गुलकनी निवासी किसान राजवीर ने बताया कि उसके खेत में धान की रोपाई करने के लिए बिहार के सीतामढ़ी जिले से मजदूरों की एक टोली आई हुई थी। अभी धान रोपाई का काम धीमा चल रहा है और ये प्रवासी मजदूर काम धंधा करके उसके खेत में बने कमरे में आराम करते थे। रविवार को जब प्रवासी मजदूर उठे तो देखा कि उनका एक साथी फांसी के फंदे पर झूल रहा है। 







ताजा समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें 

हरियाणा के विधायकों के आवास पर गेस्ट टीचरों का प्रदर्शन, दी चेतावनी। 


फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या 

जब बिहारी मजदूरों ने अपने एक साथी को फांसी के फंदे पर झूला हुआ देखा तो उन्होंने इसकी सूचना खेत के मालिक राजवीर को दी। जब राजवीर अन्य किसानों को साथ लेकर खेत में पहुंचा तो देखा कि उसके खेत में आए बिहारी मजदूरों में से एक मजदूर ने अपने परने से ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने इसकी सूचना जींद सदर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भेज दिया। 







परिजनों के साथ धान लगाने गांव आया था मृतक 

बिहार से आए प्रवासी मजदूरों ने बताया कि वह बिहार के सीतामढ़ी जिले के गांव सौली के रहने वाले हैं और वो अपने परिवार के साथ धान लगाने के लिए गांव गुलकनी में आए हुए थे। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था कि वो सब खेत में बने कमरे में आकर सो गए थे। जब उठकर देखा तो उनके परिवार के एक सदस्य 55 वर्षीय पाच्चू साहनी खेत में बने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर उसने अपनी जान दे दी है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।



ताजा समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें 

हरियाणा के विधायकों के आवास पर गेस्ट टीचरों का प्रदर्शन, दी चेतावनी। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |