latest hisar news: ईसा मसीह पूजा प्रकरण में एसपी से मिला मिरकां का पीड़ित पक्ष
latest hisar news Mirka aggrieved party met SP in Jesus Christ worship case |
■ एसपी बोले, जांच के लिए डीएसपी गांव में भेजा पीड़ितों के साथ होगा न्याय
तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।
निकटवती गांव मिरकां के अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा ईसा मसीह की पूजा पाठ करने से हुए बवाल में घायल पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया से मुलाकात करके आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। एसपी ने आश्वासन दिया कि जांच के लिए गांव में डीएसपी को भेजा गया है और पीड़ितों को न्याय मिलेगा।
पुलिस अधीक्षक से मिलने आए पीड़ित पक्ष के अन्नू, सुमन, पास्टर चौरूराम, सतीश, पास्टर हरपाल सिंह ने एसपी को बताया की एक सप्ताह में उनके साथ दो बार ग्रामीणों की भीड़ ने उनके धार्मिक आस्था के कार्यक्रम में खलल डाला है। गत 21 जून को गांव के सरपंच के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उनके घर पर हमला बोला था। गांव में ईसा मसीह और दलितों के खिलाफ मुनादी करवाकर व्हाट्सअप ऑडियो मेसेज वायरल किया गया कि पीड़ित पक्ष से जय श्रीराम के नारे लगवाएंगे लेकिन पीड़ित पक्ष ने इतना सब होने के बाद भी शांति सदभाव बनाए रखने के लिए कोई पुलिस शिकायत नहीं दी थी क्योंकि वो सात वर्षों से ईसा मसीह के बताए रास्ते पर चल रहे है। फिर 25 जून को गांव में सरपंच ने एक कथित तौर पर पंचायत का आयोजन करके दलित परिवार को इस पंचायत में जबरन लेकर गए जहां दोबारा दलित पक्ष के साथ झगड़ा किया गया।
इस पर एसपी गंगाराम पुनिया ने कहा कि उन्होंने जांच के लिए डीएसपी को गांव मीरकां भेजा है। उन्होंने कहा की पीड़ितों के साथ न्याय होगा। इस अवसर पर ऑल इंडिया यूनाइटेड क्रिशचन फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष पास्टर बीरूराम, पास्टर हरपाल सिंह, पवन कुमार, जसवीर सिंह आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks