स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hansi news : हांसी में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर |

 Hansi news : Bulldozer on illegal construction in Hansi

आठ अवैध निर्माणों पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी पुलिस बल रहा तैनात

फाईल फोटो। 

तहलका न्यूज हांसी, सुनील कोहाड़। 

 मंगलवार को हांसी में डीटीपी विभाग ने एक बार फिर से बड़ी कार्यवाही की कार्यवाही में दिल्ली पुल के समीप बने शोरूम में निर्माणाधीन मकानों पर पीला पंजा चलाया। ढाणी पीर वाली के नजदीक दिल्ली पुल से लेकर खासी बाईपास तक तकरीबन 8 अवैध शोरूम और भवनों को गिरा दिया गया। डीटीपी विभाग की इस कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात था। विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। अवैध निर्माण में डीटीपी विभाग द्वारा एक होटल भी हटाया गया जोकि बिना सीएलयू के बनाया गया था।








 विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नोटिस व एफआईआर दर्ज होने के बाद भी मकान व होटल मालिक कौन ने स्वयं अवैध निर्माण को नहीं हटाया। एक ट्रैक्टर एजेंसी और उसमें बने कमरे में शराब के ठेके को भी डीटीपी विभाग के द्वारा ढहा दिया गया। गौरतलब है कि दिल्ली रोड के समीप लगातार अवैध कॉलोनी या बढ़ती जा रही है व प्रॉपर्टी डीलर नई कॉलोनी या काटे जा रहे हैं। मंगलवार को डीटीपी विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ दिल्ली पुल के पास पहुंची और इस पूरी कार्यवाही को अंजाम दिया।







हमें अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी, जिन पर कार्रवाई करते हुए मशीन के माध्यम से अवैध निर्माणों को गिरा दिया गया है। सभी मालिकों को डाक के द्वारा भी नोटिस दिए गए थे, मगर नोटिस देने के बाद भी यह अवैध निर्माण चलते रहे । कंट्रोल एरिया एक्ट 1963 के तहत यह कार्यवाही की गई है और यह कार्रवाई आगे भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगी।


- गुंजन वर्मा, डीटीपी।


-




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |