Kaithal news today : सांड ने सींगों पर उठाकर सब्जी विक्रेता को सिर के बल पटका
kaithal news today bull hit vegetable seller on head by lifting it on horns |
■ हवा में उछल कर नीचे गिरा से विक्रेता को गंभीर चोटें लगी
तहलका न्यूज कैथल ।
कैथल की सब्जी मंडी में एक आवारा सांड ने सब्जी बेचने वाले एक व्यक्ति को उठाकर सिर के बल पटक दिया। व्यक्ति हवा में उछल कर नीचे गिरा और उसे गंभीर चोटें लगी है। घटना मंगलवार सुबह की है। मंडी में सांडों का आतंक देखकर भगदड़ मच गई। आवारा सांडों के आतंक के कारण सब्जी मंडी के व्यापारियों में रोष है।
सब्जी मंडी में आए शहर के लोगों ने भी इस घटना पर नाराजगी जाहिर की। घटना का सीसीटीवी फुटेज शहर में खूब वायरल हो रहा है। गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी 38 वर्षीय भाग सिंह अपनी गाड़ी में प्रतिदिन सब्जी मंडी कैथल में सब्जी बेचने बेचने के
लिए आता है। मंगलवार को भी सुबह करीब साढ़े 8 बजे वह सब्जी बेचने के लिए आया था। सब्जी बेचने के बाद जब वह अपनी गाड़ी के पास जा रहा था तो पीछे से सांड ने उसे सींगों में उठा लिया और बुरी तरह से पटक दिया। इससे वह घायल हो गया।
इस घटना के बाद सब्जी मंडी में अफरा तफरी मच गई। सब्जी विक्रेता राम सिंह ने बताया कि बहुत देर से टक्कर मारने वाला सांड उत्तेजित खड़ा था। सब्जी मंडी में आई गायों के कारण सांडों में आपसी प्रतिस्पर्धा और झगड़ा होता रहता है। आज भी कुछ इसी तरह हो रहा था । । गाय का पीछा करते हुए सांड ने राजबीर को उठाकर पटक दिया। मार्केट कमेटी सब्जी विक्रेताओं व आढ़तियों से मार्केट फीस तो लेती है। लेकिन यहां उनकी सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं करती।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks