Haryana Collage Admission latset news : कॉलेजों में दाखिले की तारीख बढ़ी, अब तक सबसे ज्यादा आवेदन लड़कियों के
Haryana Collage Admission latset news :
आवेदन के टॉप टेन में रोहतक, हिसार, गुरूग्राम, फरीदाबाद और करनाल
अब तक न्यूज हिसार , सुनील कोहाड़।
हरियाणा हायर एजुकेशन विभाग ने कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। अब कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए छात्र 7 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। क्योंकि एक साथ साईट पर ज्यादा लोड होने के कारण साईट बार बार क्रैश हो रही है। ऐसे में छात्र आवेदन नहीं कर पा रहे हैं और जिनका आवेदन हो चुका है उनका पूरा प्रोसेस नहीं हो पा रहा। अब तक कॉलेजों में दाखिले के लिए एक लाख चार हजार 370 छात्र आवेदन कर चुके हैं। जबकि 81 हजार 500 छात्र आवेदन का पूरा प्रोसेस कर चुके हैं।
सबसे ज्यादा आवेदन लड़कियों के
अब तक जितने भी कॉलेज में आवेदन प्रक्रिया पूरी प्रोसेस हुई है उसमें से सबसे ज्यादा लड़कियों का आकड़ा सामने आ रहा है। अब तक हुए फुल प्रोसेस आवेदन में से 45 हजार के करीब लड़कियों ने आवेदन किया है। सभी कटेगरी की बात करें तो जनरल कटेगरी में करीब 41 हजार छात्रों ने आवेदन किया है तो बीसी कटेगरी के लिए 28 हजार से ज्यादा छात्रों ने आवेदन किया है। जबकि एससी वर्ग की बात करें तो 21 हजार, ईडब्लूएस 4400 और अन्य कटेगरी के लिए करीब 200 छात्रों ने आवेदन किया है। सबसे ज्यादा आवेदन बीए संकाय के लिए किए गए हैं। जिनमें से टोटल आवेदन में से 50 हजार से ज्यादा आवेदन आए हैं।
पांच हजार आवेदनों में किसी कमी के कारण ओब्जेक्शन लगाया गया
हरियाणा राज्य में सरकारी और गैर सरकारी कॉलेजों की संख्या 345 है। इन कॉलेजों में दाखिले के लिए अब तक एक लाख पांच हजार के करीब छात्र दाखिला लेने के लिए ऑनलाईन आवेदन कर चुके हैं। उनमें से करीब साढे 81 हजार छात्रों के आवेदन की पूरी प्रोसेस भी हो चुकी है और उनमें से 66 हजार से ज्यादा छात्रों के आवेदनों को वैरिफाई करने का कार्य कॉलेज कमेटी द्वारा पूरा किया जा चुका है। जबकि करीब पांच हजार आवेदनों में किसी कमी के कारण ओब्जेक्शन लगाया गया है।
हरियाणा के टॉप 10 कॉलेज जहां पर सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं।
हरियाणा के टॉप टेन कॉलेजों की बात करें तो सबसे ज्यादा आवेदन रोहतक कॉलेज में आए हैं तो दूसरे नंबर पर हिसार जिले का राजकीय महाविघालय है। जबकि टॉप टेन की रेंकिंग में हिसार दूसरे और छटे नंबर पर है तो रोहतक 1, 8 और दस नंबर पर रैंक कर रहा है। जबकि गुरूग्राम रेंकिंग के हिसाब से 3, 4 और 9 नंबर पर है। वहीं फरीदाबाद की बात करें तो फरीदाबाद पांचवें स्थान पर है तो करनाल सातवें नंबर पर रैंक कर रहा है।
क्र. सं. कॉलेज का नाम शहर टोटल आवेदन
1. एनआरएस जीएस कॉलेज रोहतक 7954
2. राजकीय महाविघालय हिसार 6636
3. डीजीएस कॉलेज गुरूग्राम 5953
4. राजकीय कॉलेज सेक्टर 9 गुरूग्राम 5607
5. राजकीय कॉलेज फरीदाबाद 5477
6. डीएन कॉलेज हिसार 4900
7. राजकीय कॉलेज करनाल 4341
8. एआई जाट एचएम कॉलेज रोहतक 4285
9. राजकीय कॉलेज सेक्टर 14 गुरूग्राम 3956
10 राजकीय महिला कॉलेज रोहतक 3918


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks