स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

how to link pan card with aadhaar card online | आधार कार्ड से पेन कार्ड लिंक कैसे करें

how to link pan card with aadhaar card online

30 जून याद है ना... , - आधार कार्ड से पैन को कराए लिंक : डीसी



- पैन कार्ड-आधार कार्ड लिंक नहीं कराने पर पैन कार्ड हो जाएगा निष्क्रिय
- 1000 रुपए लेट फीस के साथ 30 जून तक दिया जा रहा है अंतिम अवसर
रेवाड़ी, 28 जून

यदि आपने अभी तक पेन व आधार कार्ड को लिंक नहीं कराया है तो जल्द से जल्द लिंक करा लें। सरकार की ओर से पेन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करने की आखिरी तारीख 1000 रुपए विलंब शुल्क के साथ 30 जून, 2023 निर्धारित की हुई है। यदि कोई व्यक्ति पैन को आधार से लिंक करना भूल जाता है तो पेंडिंग रिटर्न होल्ड हो जाएगा और वो व्यक्ति अपनी आईटीआर भी फाइल नहीं कर पाएगा। समय रहते पैन को आधार से लिंक करना सुनिश्चित करें। अंतिम तिथि का इंतजार न करें।






डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि कोई व्यक्ति अंतिम तिथि तक अपने पैन कार्ड में आधार कार्ड लिंक नहीं करवाता है तो उनका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। साथ ही ऐसे पेन कार्ड का प्रयोग करने पर सरकार की तरफ से करवाई भी की जा सकती है। यदि आप अपने पैन कार्ड को अपने आधार कार्ड के साथ लिंक नहीं करते है तो आपको बैंक से लेनदेन करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका पैन कार्ड आपके आधार कार्ड से लिंक है या नहीं इसे ऑनलाइन तरीके से जाना जा सकता है। इसके लिए बस कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करके लिंक स्टेटस को जाना जा सकता है।






1. आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल incometax.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर लिंक आधार स्टेटस का विकल्प चुनें।
3. लिंक आधार स्टेटस विकल्प को चुनने के बाद पैन और आधार नंबर डालें, जिसके बाद एक पॉप-अप संदेश दिखाई देगा।
4. यदि आधार और पैन लिंक हैं, तो संदेश आएगा- आपका पैन पहले से ही दिए गए आधार से जुड़ा हुआ है। अगर नहीं तो एक मैसेज आएगा- पैन आधार से लिंक नहीं है।
5. इसके बाद आधार को पैन से जोडऩे के लिए लिंक आधार पर क्लिक करें, जिसके बाद मैसेज आएगा आधार-पैन लिंकिंग अनुरोध सत्यापन के लिए यूआईडीएआई को भेज दिया गया है।
6. लिंक आधार स्टेटस पर क्लिक करके बाद में स्थिति की जांच करें।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |