Jind News Hindi : जींद में सडक़ हादसे में हांसी के नजदीकी गांव के युवक की मौत
Jind News Hindi young man from Sisai bolan village near Hansi died in road accident in Jind.
पुराने हांसी रोड़ पर बीड़ बड़ा वन में हुआ हादसा
तहलका न्यूज हांसी, सुनील कोहाड़।
जींद के पुराने हांसी रोड़ स्थित बीड़ बड़ा वन में मंगलवार की दोपहर को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक पिकअप गाड़ी ने बाईक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक हांसी के नजदीकी गांव सिसाय बोलान निवासी सुरेश पुत्र जिले ङ्क्षसंह किसी कार्य से जींद शहर गया हुआ था। जब वो खरीददारी करके वापस अपने गांव आने के लिए पुराने हांसी रोड़ पर बीड़ बड़ा वन पहुंचा तो एक पिकअप गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके कारण सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल सुरेश को राहगिरों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रोहतक रोड़ पुलिस चौकी ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर मृतक के चाचा के लडक़े कर्मबीर के ब्यान पर शहर थाना में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। कर्मबीर ने बताया कि सुरेश अविवाहित था और खेती बाड़ी का कार्य कर अपने परिवार का गुजर बसर कर रहा था।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks