स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hansi News : हांसी के नजदीकी गांव में सीएम फ्लाइंग का छापा, हांसी नारनौंद में मचा हडक़ंप

Hansi News : Cm Flying Raid in village near Hansi, stir in Hansi Narnaund

गांव बांडा हेड़ी में सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा


अब तक न्यूज हांसी, सुनील कोहाड़। 


हांसी के नजदीकी गांव बांडा हेड़ी में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी ने हांसी और नारनौंद क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। मंगलवार को सीएम फ्लाइंग की टीम को सूचना मिली कि गांव बांडा हेड़ी के तालू रोड़ पर अवैध रूप से शराब बेचने का गोरखधंधा किया जा रहा है। टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए छापेमारी कर इस अवैध शराब कारोबार का भांडा फोड़ किया है। टीम ने आरोपित को काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 





सीएम फ्लाइंग के एएसआई ईश्वर सिंह की टीम को सूचना मिली कि हिसार दिल्ली हाईवे पर स्थित गांव बांडा हेड़ी के तालू रोड़ पर एक शैड के नीचे अवैध शराब बिक्री का धंधा किया जा रहा है। तो एसआई ईश्वर सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम में , राकेश कुमार, चालक एसआई जयवीर सिंह व एक्साईज इंस्पेक्टर नरेन्द्र दून व एसआई प्रदीप कुमार को शामिल किया गया। 




US न्यायालय की विश्वसनीयता बिल्कुल निम्नतम स्तर पर है

जुलाना रैली से पहले जजपा खो लग सकता है बड़ा झटका


स्थानीय पुलिस की सहायता से टीम ने बिना किसी देरी किए तालू रोड़ पर ब्लू स्टार होटल के  बाहर छापेमारी की तो वहां पर एक शैड के नीचे एक व्यक्ति बैठा हुआ था और शराब बेच रहा था। टीम ने उक्त युवक को काबू कर उसके आसपास जगह की छानबीन की तो उसके कब्जे से माल्टा शराब की 9 बोतलें, दो बोतल शहजादी, व दो बोतलें अंंग्रेजी शराब की बरामद हुई।  टीम ने आरोपित रामपाल पुत्र जिले सिंह निवासी बांडा खेड़ी को काबू कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। अब इस मामले में बास पुलिस आगामी कार्यवाही कर रही है। 



Read More News 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |