स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

latest Hisar news : प्रदेश के सभी गांव में स्थापित करवाई जाएंगी डिजिटल लाइब्रेरी : दुष्यंत चौटाला

Latest Hisar news : Digital libraries will be set up in all villages of state: Dushyant Chautalaबरसाती पानी निकासी के लिए 1100 करोड़ की राशि से करवाई जा रही स्थायी व्यवस्था, अगले वर्ष से किसी भी खेत में 4 घंटे से अधिक नहीं खड़ा रहेगा पानी : उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 



तहलका न्यूज हांसी, सुनील कोहाड़।
मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश के सभी गांव में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करवाई जाएंगी। एक हजार गांव में लाइब्रेरी स्थापित करने का कार्य पूरा हो चुका है, इस वर्ष के आखिर तक 4000 गांव में लाइब्रेरी स्थापित करने का कार्य पूरा हो जाएगा और वर्ष 2024 में सभी गांव में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने यह बात घिराय गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बरसाती पानी से फसलों को नुकसान से बचाने के लिए 1100 करोड रुपए की राशि से स्थाई व्यवस्था करवाई जा रही है। इस व्यवस्था के बनने के बाद अगले वर्ष से किसी भी किसान के खेत में 4 घंटे से अधिक पानी खड़ा नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 3 वर्षों के दौरान हरियाणा प्रदेश में 34 हजार करोड़ रुपए की राशि का निवेश हो चुका है, इससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के बेशुमार अवसर उपलब्ध होगें।







   उन्होंने कहा कि जो ग्राम पंचायतें 1 से 3 एकड़ भूमि उपलब्ध करवाएंगे उन सभी गांव में सामुदायिक केंद्र बनवाने बनवाए जाएंगे। प्रदेश की  जिन ग्राम पंचायतों द्वारा सामुदायिक केंद्र बनवाने के लिए प्रस्ताव भेजे गए उन सभी में इनका निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 18000 तालाब का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा, उनमें से 1200 तालाब का निर्माण करवाया जा चुका है तथा 1400 तालाब निर्माणाधीन है।








हांसी व नारनौंद के गांवों के लिए ये की गई घोषणाएं :

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने नारनौंद के गांव खेड़ी चौपटा में किसानों की शिकायत पर तहसीलदार को मौके पर तलब किया और मुआवजा वितरण में ढिलाई बरतने का कारण पूछा। डिप्टी सीएम ने दो घंटे के अंदर अंदर पूरी तहसील के मुआवजे की डिटेल्स देने के निर्देश दिए। नारनौंद के गांव हैबतपुर में डिप्टी सीएम ने जनसमस्याएं सुनी और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने शमशान घाट की चारदिवारी एवं पीने के पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।  






हांसी हलके के घिराय गांव में पहुंचने पर डिप्टी सीएम श्री दुष्यंत चौटाला का ग्रामीणों ने किया स्वागत। उन्होंने कहा कि घिराय से सिंधड़, घिराय से खरकड़ी तक सडक़ तथा घिराय से सुलखनी रोड पर स्थित जोहड़ की रिटर्निग वॉल का काम जल्द ही शुरु हो जाएगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि गांव घिराय में फसल खरीद का स्थाई एवं पक्का परचेज सेंटर बनाया जाएगा। गांव की कई गलियां एवं खेतों के रास्ते मंजूर किए गए। खेतों में पानी खड़ा न हो, इसके लिए इस एरिया के लिए स्पेशल ग्रांट भेजी जा चुकी है।







हांसी हलके के गांव सुल्तानपुर में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ट्रैक्टर चलाकर पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि  हांसी से कँवारी वाया सुल्तानपुर, उमरा तक 33 फीट चौड़ी सडक़ के लिए 40 करोड़ मंजूर किए जा चुके हैं। गांव की कई गलियां एवं खेतों के रास्ते मंजूर हो चुके हैं। गांव में ई-लाइब्रेरी के लिए 5 लाख की ग्रांट देने की घोषणा की। पंचायत द्वारा जगह उपलब्ध करवाते ही गांव में पार्क, व्यामशाला तथा कम्युनिटी सेंटर बनाने की घोषणा। इसी प्रकार गांव उमरा के खेतों में बनी ढाणीयों के रास्ते के लिए 90 लाख मंजूर करने पर ढाणी वासियों ने डिप्टी सीएम का आभार जताया। कँवारी-सुल्तानपुर रोड से धमाना तक एक करोड़ रुपये की लागत से रोड बनाने पर ग्रामीणों ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला धन्यवाद किया।







हांसी हलके के गांव ढंढेरी पहुंचने पर ग्रामीणों ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का स्वागत किया। डिप्टी सीएम ने गांव की कई गलियां एवं खेतों के रास्ते मंजूर किए। पंचायत द्वारा जगह उपलब्ध करवाते ही गांव में कम्युनिटी सेंटर बनाने, स्कूल में शैड बनाने तथा डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की। उन्होंने गांव देपल- ढढेरी-रामायण रोड के लिए 31 लाख रुपये की राशि भी जारी की। मैय्यड टोल से रामायण ढढेरी तक रोड के लिए 4.26 करोड़ मंजूर किए। हांसी हलके के गांव रामायण में ग्रामीण डिप्टी सीएम को दुष्यंत चौटाला को ऊंटगाड़ी पर बैठाकर सभा स्थल पर लाए।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |