Julana News : जुलाना रैली से पहले जजपा खो लग सकता है बड़ा झटका
Julana News : Before Julana Rally, JJP may lose a big blow
■ विधायक अमरजीत ढांडा और पार्टी नेतृत्व से हैं पदाधिकारी खफा
तहलका न्यूज जुलाना : जुलाना की नई अनाजमंडी में बेशक जननायक जनता पार्टी प्रदेश की राजनीतिक मायने बदलने को लेकर रैली का आयोजन कर रही हो। लेकिन उससे पहले जेजेपी पार्टी को जुलाना विधानसभा से बड़ा झटका लगने वाला है, क्योंकि जेजेपी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता जेजेपी विधायक अमरजीत ढांडा और पार्टी नेतृत्व से खफा हैं। जिस कारण जहां पहले से ही जुलाना व्यापार प्रकोष्ठ के हलका अध्यक्ष रमेश जिंदल ने अपना इस्तीफा जुलाना से विधायक अमरजीत ढांडा और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को भेज चुके हैं। वहीं इसके अलावा 1 दर्जन के करीब ऐसे पदाधिकारी और कर्मठ कार्यकर्ता हैं जो अपना इस्तीफा देने की तैयारी में हैं।
जेजेपी व्यापार मंडल के हलका प्रधान ने दिया पार्टी से इस्तीफा, कुछ पदाधिकारी इस्तीफा देने की तैयारी में
पिछले दिनों जुलाना की ब्राह्मण धर्मशाला में जेजेपी पार्टी द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में पार्टी महासचिव दिग्विजय चौटाला के सामने खुले मंच से कार्यकर्त्ताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए हलका विधायक अमरजीत ढांडा और जिलाध्यक्ष पर पार्टी कार्यकर्त्ताओं की अनदेखी के आरोप लगाए थे। इसके अलावा कार्यकर्त्ताओं ने पार्टी में किसी प्रकार का मान-सम्मान नहीं मिलने की नाराजगी जताई थी। इसी के चलते अब नाराज जेजेपी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी से इस्तीफा देने की तैयारी में हैं।
पिता ने जिंदा बेटी को कफन ओढ़ाया, पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें खबर
इसलिए दिया था व्यापार प्रकोष्ठ के हलका प्रधान ने अपना इस्तीफा:
जेजेपी के व्यापार प्रकोष्ठ के हलका अध्यक्ष रमेश जिंदल से इस्तीफा देने को लेकर बात की गई तो उन्होंने बताया कि जुलाना में पिछले 1 साल से गंदे पेयजल की सप्लाई आ रही है। गंदे पेयजल की सप्लाई को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अलावा जिला उपायुक्त और जुलाना विधायक अमरजीत ढांडा को कई बार अवगत करवाया जा चुका था। इसके अलावा जब उन्होंने गंदे पेयजल की सप्लाई को लेकर विधायक अमरजीत ढांडा से कई बार फोन पर संपर्क करने की कौशिश की तो विधायक ने उनका फोन तक नहीं उठाया। रमेश जिंदल ने बताया कि जब जेजेपी पार्टी में किसी पदाधिकारी की कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं और स्वयं पार्टी के विधायक तक उनका फोन नहीं उठा रहे हैं तो ऐसी पार्टी में रहने का क्या फायदा, जिसके बाद रमेश जिंदल ने अपना इस्तीफा विधायक अमरजीत ढांडा और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को भेज दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks