स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hansi News : हांसी के नजदीकी गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

 Hansi News : Statue of Baba Saheb vandalized in village near Hansi, heavy police force deployed in village

गांव भाटला में बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित



अब तक न्यूज हांसी, सुनील कोहाड़। 


हांसी के नजदीकी गांव भाटला में संविधान निर्माता डॉं. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा बीती रात अज्ञात ने खंडित कर दी गई है। इसको लेकर एससी समुदाय के लोगों में काफी रोष बना हुआ है। गांव में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। इस प्रतिमा का अनावरण करीब तीन महीने पहले हांसी के विधायक विनोद भ्याणा व हांसी के तत्कालीन एसडीएम डॉ. जितेन्द्र अहलावत ने किया था। इससे पहले भी प्रतिमा का खंडित कर दिया गया था। 










सितंबर 2022 में भी शरारतीतत्वों द्वारा प्रतिमा को खंडित कर दिया गया था

बताया जा रहा है कि गांव भाटला में डॉ. भीमराव अम्बेडकर भवन के पास चौंक में लगी डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को शरारतीतत्वों ने सोमवार रात को खंडित कर दिया। इसका पता मंगलवार की सुबह उस समय पता चला जब लोग सो कर उठे और चौंक की तरफ गए तो देखा कि प्रतिमा का एक हाथ तोड़ा गया है। एससी समुदाय के लोगों ने बताया कि सितंबर 2022 में भी शरारतीतत्वों द्वारा प्रतिमा को खंडित कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लेकिन आज तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस मामले की सूचना  मिलते ही प्रशासन में हडक़ंप मच गया और गांव में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया। 






पिता ने जिंदा बेटी को कफन ओढ़ाया, पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें खबर

अनुसूचित जाती के लोगों में इस बात को लेकर रोष बढ़ता जा रहा है कि बार बार बाबा साहेब की प्रतिमा को क्यों और कौन खंडित कर रहा है। जबकि इस बार तो ग्राम पंचायत ने ही चौंक में बाबा साहेब की प्रतिमा लगवाई गई थी। अधिवक्ता रजत कलसन ने बताया कि इस मामले में भी वो मामला दर्ज करवाएंगे और आरोपितों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग करेंगें। 



JBT Teacher : प्राइमरी शिक्षकों की पदोन्नति से भरे जाएंगे 475 हैड टीचर के रिक्त पद


रियल कहानी


 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |