स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सियासी अखाड़ा : बीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का पलटवार, उचाना की राजनीति में होंगा खेला।

 Political arena : Deputy CM Dushyant Chautala counterattack on Birendra Singh statement

उचाना से ही चुनाव लड़ेंगे दुष्यंत पालवां कला में डिप्टी सीएम ने किया ऐलान


तहलका न्यूज जींद, सुनील कोहाड़


जींद उचाना कला विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक लड़ाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। दुष्यंत चौटाला परिवार और बीरेंद्र सिंह परिवार के सदस्य एक-दूसरे पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा था कि में लिखकर देता हूँ. दुष्यंत चौटाला उचाना कलां से चुनाव नहीं लड़ेंगे। सोमवार को जब यह सवाल जब पालवां कला में पत्रकार वार्ता में उठा तो दुष्यंत चौटाला ने स्पष्ट किया कि वे उचाना कला विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे।






पिता ने जिंदा बेटी को कफन ओढ़ाया, पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें खबर


उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को हरियाणा के जींद जिले के उचाना कला क्षेत्र के पालवां गांव में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि कुछ लोगों को भ्रम हो गया है। मैं उचाना कला विधानसभा से ही चुनाव लडूंगा लेकिन उन लोगों का पता नहीं, वह लड़ेंगे या नहीं। इससे पहले कहसून गांव में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बीरेंद्र सिंह ने उनके बारे में जो बात रविवार को कही थी, वह यदि लिखकर देते हैं तो दे दें। वह जिस भी कागज पर लिखकर देंगे, उसे फ्रेम करवा लिया जाएगा और जब चुनाव लडूंगा तो यह फ्रेम उनको भेंट कर दिया जाएगा।







सांसद बृजेंद्र सिंह द्वारा जजपा का खाता नहीं खुलने पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनका काम मेहनत करना है, बाकी जनता की मर्जी, जनता ही खाता खोलने वाली है। किसी को खाता नहीं खुलने का आकलन करने की जरूरत नहीं है और न ही किसी में इस प्रकार की भविष्यवाणी करने की क्षमता है। कहा कि उनकी पार्टी को तो केवल चार छोरों (लड़कों) की पार्टी कहा जाता था लेकिन जनता ने उनको 16 प्रतिशत वोट दिए। इस वोट प्रतिशत को दोगुना करने का उनका लक्ष्य है। उचाना विधानसभा के हर कार्यकर्ता का घर उनका अपना घर है। वह किसी के भी घर रात बिता सकते हैं, कोई मना नहीं करेगा ।


जुलाना रैली से पहले जजपा खो लग सकता है बड़ा झटका

पिता ने जिंदा बेटी को कफन ओढ़ाया, पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें खबर




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |