स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

शहर बना डंपिंग स्टेशन, हिसार संघर्ष समिति ने दिया दो दिनों का अल्टीमेटम |

 Hisar news 24 city became dumping station, Hisar Sangharsh Samiti gave ultimatum of two days

• नगर निगम ने कूड़ा नहीं उठवाया तो बुधवार को नगर निगम में डालेंगे शहर भर का कूड़ा


तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।

  हिसार 1 संघर्ष समिति ने शहर के विभिन्न मोहल्लों, कॉलोनियों व सेक्टरों में साफ सफाई न होने व जगह जगह कूड़े के ढेर लगे होने पर कड़ा रोष जताया है। समिति ने नगर निगम 7 को दो दिनों का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि बुधवार तक नगर 7 निगम इस कूड़े को उठवाए अन्यथा हिसार संघर्ष समिति शहरवासियों के साथ मिलकर सारा 7 कूड़ा नगर निगम के सामने डालने का काम करेगी।





इसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी हिसार संघर्ष समिति के अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण नव सुरेंद्र सोनी ने कहा कि पिछले दो दिनों से अवकाश होने के कारण शहर के डाबड़ा रोड़, आजाद नगर, सुंदर नगर, डोगरान मोहल्ला, मिलगेट, जवाहर नगर, लाजपत नगर सहित विभिन्न कॉलोनियों, मोहल्लों व सेक्टरों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। ऐसा लग रहा है कि पूरा शहर एक इपिंग स्टेशन बना है, लेकिन नगर निगम प्रशासन व सफाई. ठेकेदार आंखें मूंद कर बैठे हैं। उन्हें शहरवासियों को हो रही परेशानी से कोई सरोकार नहीं है उन्होंने कहा कि बरसात होने के कारण अब यह कूड़ा सड़ने लगा है, जो न केवल बदबू का कारण बन रहा है, साथ ही इससे बीमारियां फैलने का खतरा भी पैदा हो गया है। 





पिता ने जिंदा बेटी को कफन ओढ़ाया, पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें खबर



उन्होंने कहा कि अगर अगले दो दिनों में शहर की इस स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो हिसार संघर्ष समिति 28 जून को शहरवासियों के साथ मिलकर सारा कूड़ा नगर निगम में डालने पर मजबूर हो जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |