Jind News Hindi : गुरुकुल कालवा में 7 दिवसीय चरित्र निर्माण शिविर
Jind News Hindi : 7 day character building camp Gurukul Kalwa
बच्चों का बचपन निगल रही है आधुनिक शिक्षा पद्धति- शमशेर आर्य
कालवा/ जींद-- आर्ष महाविद्यालय गुरुकुल कालवा में चल रहा साप्ताहिक शिविर संपन्न हो गया। इसमें जिला भर से कई स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए हरयाणा राज्य गोशाला संघ के प्रदेशाध्यक्ष शमशेर आर्य ने कहा कि आधुनिक शिक्षा पद्धति बच्चों के बचपन को निगल रही है। इसके भयंकर दुष्परिणाम होंगे तथा यदि हम अपने बच्चों को बचाना चाहते हैं तो पुरानी वैदिक पद्धति अपनानी ही पड़ेगी । श्री आर्य ने बताया कि आज बच्चे छोटी-छोटी बातों से डिप्रेशन में आ जाते हैं तथा कई बार अपनी जीवन लीला समाप्त कर बैठते हैं।
अचार्य आर्य नरेश ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक, दंड- बैठक- आसन- प्राणायाम आदि विधाओं की जानकारी देना जरूरी है। आचार्य जी ने बताया कि गुरुकुल शिक्षा पद्धति के बिना बच्चों का सर्वांगीण विकास हो ही नहीं सकता। समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए स्वामी वेदरक्षानंद सरस्वती व गुरुकुल के संचालक आचार्य राजेंद्र जी नेष्ठिक ने सभी शिविरार्थी आर्यवीरों तथा सहयोगियों का धन्यवाद व आभार प्रकट करते हुए आशा की कि भविष्य में भी इसी तरह सहयोग मिलता रहेगा।
सात दिवसीय चरित्र निर्माण शिविर के मुख्य शिक्षक पवित्र आर्य ने 7 दिन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा प्रवीण आर्य, रोहतास आर्य, आर्यमान, जगदीश अध्यापक, देवी प्रसन्न , बनी सिंह व रामचंद्र गांगोली, जयदेव आर्य बागडु, आचार्य बृजेश , आचार्य कुलदीप, अजीत दुहन, स्वामी शंकरवेश, आचार्य देवव्रत मेरठ आदि ने अपना आशीर्वाद दिया।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks