स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Uchana news : अमेरिका भेजने का झांसा देकर उचाना के युवक साढ़े 17 लाख हड़पे, अमेरिका की जगह भेज दिया इंडोनेशिया

 Uchana news Uchana youth grabbed 17.5 lakhs on pretext of sending them to America, sent to Indonesia instead of America


■ पुलिस ने दंपत्ति के खिलाफ दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला


तहलका न्यूज उचाना, सुनील कोहाड़। 


अमेरीका भेजने का झांसा देकर 17 लाख 40 हजार 400 रुपये हडपने पर उचाना थाना पुलिस ने एक दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित दो महीने तक इंडोनेशिया तथा स्पेन में भी फंसा रहा। गांव लोधर निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव छात्तर निवासी सुरेश ने उचाना में विदेश भेजने का कार्यालय खोला हुआ है। वह अपने बेटे साहिल को अमेरीका भेजने के सिलसिले में राजेश से मिला। जिसकी एवज में राजेश ने 38 लाख रुपये की डिमांड की। सब कुछ तय होने के बाद साहिल के अमेरीका पहुंचने पर राशि देने के बारे में कहा गया। सुरेश ने उन्हें 45 दिन में साहिल को अमेरीका भेजने का आश्वासन दिया। सुरेश ने अन्य एजेंटों के साथ बात कर उसके बेटे को गुमराह करते हुए इंडोनेशिया भेज दिया।








 दो महीने तक उसका बेटा इंडोनेशिया में फंसा रहा। दो जून 2022 को पांच लाख सुरेश को दे दिए गए। जिसके बाद कोई ना कोई बहाना बनाकर उनसे राशि ली जाती रही। 10 नवंबर 2022 तक उनसे 17 लाख 40,400 रुपये आरोपितों ने ले लिए। जिसके बाद उसके बेटे को स्पेन भेज दिया गया। काफी समय तक उसका बेटा वहां पर भी फंसा रहा और काफी परेशान भी रहा। जब लंबे समय तक उसका बेटा अमेरीका नहीं पहुंचा तो उन्होंने सुरेश से राशि वापस मांगी। सुरेश तथा उसकी पत्नी दिनेश कुमारी ने राशि लौटाने से मना कर दिया।




haryana weather today : हरियाणा पंजाब और दिल्ली में पहुंचा मानसून, अब होगी झमाझम बारिश। 

हिसार के पास पटरी से उतरी रेल क्रेन, कई रेल सेवाएं बाधित 

Jind news: शिकायत देने जा रहे व्यक्ति को मशीन से घसीटा 

सो रही पत्नी पर पति ने में तेल डालकर लगा दी आग


कार चोरी करके भाग रहे चोरों की गाड़ी जरनेटर से टकराई, पहुंचे अस्पताल। 














कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |