हिसार के पास पटरी से उतरी रेल क्रेन, कई रेल सेवाएं बाधित
latest Hisar news Rail crane derailed near Hisar, many rail services disrupted
■ दिनभर रेल मार्ग बहाल करने के प्रयास में रहे अधिकारी
तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।
उत्तर रेलवे के अधीन आने वाले हिसार-रायपुर रेलखंड के बीच शनिवार देर रात क्रेन पटरी से उतर गई। इस वजह से इस रेलमार्ग में आने वाली रेलगाड़ियां प्रभावित हुई। रेलवे के अधिकारी दिनभर क्रेन को हटाकर रेल मार्ग बहाल करने के प्रयास में लगे रहे।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार क्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण हिसार लुधियाना स्पेशन रेल सेवा को रद कर दिया गया। इसी तरह धुरी - सिरसा स्पेशल रेल सेवा भी शनिवार को धुरी से प्रस्थान करने वाली गाड़ी जाखल तक संचालित हुई। चूरु - लुधियाना स्पेशल रेल सेवा भी चूरु से प्रस्थान करने वाली हिसार तक ही संचालित हुई और यह सेवा हिसार-लुधियाना के मध्य आंशिक रद्द रही ।
लुधियाना-भिवानी स्पेशल रेल सेवा भी लुधियाना से प्रस्थान करने उपरातं जाखल तक ही संचालित हुई और इसे जाखल- भिवानी के मध्य आंशिक रद्द किया गया । भिवानी-धुरी स्पेशल रेल सेवा जाखल से धुरी के लिए प्रस्थान हुई लेकिन भिवानी - जाखल के मध्य आंशिक रुप से रद रही। रेल अधिकारियों के अनुसार बांद्रा टर्मिनस- जम्मू तवी रेल सेवा जो 24 जून को बांद्रा टर्मिनस से चली है, वो अब परिवर्तित मार्ग वाया हिसार- बठिंडा-धुरी संचालित होगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks