Jind news: शिकायत देने जा रहे व्यक्ति को मशीन से घसीटा
Jind news Today person who was going to complain was dragged from machine
जानलेवा हमला करने के तहत चार लोगों पर मामला दर्ज
तहलका न्यूज जींद, साहिल भनवाला।
गांव खोखरी खेत में कब्जे की नियत से जुताई की शिकायत करने जा रहे व्यक्ति को दूसरे पक्ष ने ट्रैक्टर के साथ जुड़ी ट्रिलर मशीन से घसीटने तथा बचाने की कौशिश कर रहे लोगों पर फायर करने का मामला सामने आया है।
सदर थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव खोखरी निवासी सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव का ही संदीप कुछ लोगों के साथ ट्रैक्टर से जुताई करने जा रहा है। जब वह थाने मे बाइक सवार होकर शिकायत करने जा रहा था। रास्ते मे ट्रैक्टर चला रहे विनित ने उसकी बाइक को साइड मारी। गिरते ही उसकी टांग ट्रैक्टर के पीछे लगी ट्रिलर मशीन में जा फंसी । आरोपित उसे घसीटता हुआ धान के खेत में ले गया।
■ छुड़ाने आए लोगों पर किया फायर, बाल-बाल बचे लोग
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे बचाने की कौशिश की तो आरोपित संदीप ने अपने पास मौजूद असलहा से उन फायर किया। जिसमें उसे बचा रहे लोग बाल- बाल बच गए।
haryana weather today : हरियाणा पंजाब और दिल्ली में पहुंचा मानसून, अब होगी झमाझम बारिश।
अमेरिका भेजने का झांसा देकर उचाना के युवक साढ़े 17 लाख हड़पे, अमेरिका की जगह भेज दिया इंडोनेशिया
हिसार के पास पटरी से उतरी रेल क्रेन, कई रेल सेवाएं बाधित
सो रही पत्नी पर पति ने में तेल डालकर लगा दी आग
कार चोरी करके भाग रहे चोरों की गाड़ी जरनेटर से टकराई, पहुंचे अस्पताल।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks