दातों के अस्पताल पर सीएम फ्लाइंग का छापा, मिली खामियां
Jind news Hindi CM flying raid on dental hospital, flaws found
■ अनियमितता मिलने पर जांच के लिए मुख्यालय को लिखा
तहलका न्यूज जींद, साहिल भनवाला।
स्वास्थ्य विभाग तथा सीएम फ्लाइंग ने पिल्लूखेड़ा स्थित दंत अस्पताल पर छापेमारी की। इस दौरान यहां कई तरह की अनियमितताएं पाई गई। विभाग ने अस्पताल के चिकित्सक की डिग्री को वेरिफिकेशन के लिए भेजा है। स्वास्थ्य विभाग तथा सीएम फ्लाइंग ने पिल्लूखेड़ा स्थित दुर्गा दांतों के अस्पताल पर दबिश दी।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डिप्टी सीएमओ डा. रमेश पांचाल, दंत चिकित्सक डा. विनोद कुमार टीम में शामिल हुए। टीम को यहां दंत चिकित्सक डा. मोहन व संचालक मनुदत्त मिले। इसके अलावा यहां पर चिकित्सक का कोई बोर्ड नहीं लगा था। अस्पताल में आने वाले मरीजों के नाम दर्ज करने के लिए कोई ओपीडी रजिस्टर भी नहीं लगाया गया था और ना ही मरीजों का कोई रिकॉर्ड मिला।
जब टीम ने दंत चिकित्सालय के डॉक्टर से डिग्री दिखाने को कहा गया तो उसने अपनी डिग्री टीम के सामने रख दी। इस डिग्री पर भी संदेह हुआ तो उसे जांच के लिए भेजा गया। डिप्टी सीएमओ डा. रमेश पांचाल ने कहा कि जांच में जो भी खामियां मिली हैं, उनकी रिपोर्ट बना स्वास्थ्य निदेशालय को भेज दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks