स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद कॉलेज में पढ़ने वाले नारनौंद क्षेत्र के युवक से मारपीट, पांच के खिलाफ मामला दर्ज

 Haryana Jind news Narnaund area youth studying in Jind College was assaulted, case registered against five

खांडा गांव के दो युवकों सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज 

तहलका न्यूज जींद, सुनील कोहाड़। 

जींद के जाट कॉलेज में b.a. द्वितीय वर्ष की परीक्षा दे रहे हैं एक छात्र के साथ पांच युवकों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। ‌ शहर थाना पुलिस युवक की शिकायत पर 2 नामजद युवकों सहित तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 






दोस्त के साथ जूस पीने गया था दुकान पर 

पुलिस को दी शिकायत में जाट कॉलेज जींद के द्वितीय वर्ष के छात्र दिनेश ने बताया कि वो हिसार जिले के गांव बास खुर्द का रहने वाला है और जाट कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ता है। इन दिनों उसकी फाइनल परीक्षा चल रही है और 19 जून की सुबह उसका अंग्रेजी विषय का पेपर था और वह  8:30 बजे के करीब जींद के पटियाला चौक पर पहुंच गया था। परीक्षा शुरू होने में करीब एक घंटा बाकी समय बचा हुआ था। तो वह अपने दोस्त हैं जींद जिले के गांव डाहौला निवासी प्रदीप के साथ जूस पीने के लिए एक दुकान पर चला गया। दुकान पर पहले से ही खंडा निवासी आशीष और खंडा खेड़ी निवासी अनुज के साथ तीन अन्य युवक बैठे हुए थे। 







पांच युवकों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

दिनेश ने आरोप लगाते हुए बताएं बिना किसी कारण के खंडा खेड़ी निवासी अनुज और आशीष के साथ तीन अन्य युवकों ने उसके साथ बिना किसी कारण के मारपीट करनी शुरू कर दी। उसके दोस्त प्रदीप दुकानदार और अन्य ने बड़ी मुश्किल से उसे छुड़वाया। दिनेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि पांचो आरोपी जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। ‌ जिसके कारण वह काफी डरा और सहमा हुआ है। 






मामला दर्ज कर जांच शुरू 

इस संबंध में जांच अधिकारी राजबीर ने बताया कि दो नामजद युवकों सहित तीन अन्य के खिलाफ मारपीट करने जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |