स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hansi news : नारनौंद के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सीआईए वन ने सुलझाया, आरोपित पांच दिन के पुलिस रिमांड पर !

 Hansi news : CIA One solves the mystery of Narnaund blind murder, accused on police remand for five days

करीब 10 दिन पहले गांव भैणी अमीरपुर में जय प्रकाश उर्फ जेपी की गला रेतकर हुई थी हत्या


तहलका न्यूज, हांसी, सुनील कोहाड़ । 


हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव भैणी अमीरपुर के जय प्रकाश उर्फ जेपी की हत्या की गुत्थी को सीआईए वन हांसी पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही एक युवक को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपित युवक अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए हत्या करना चाहता था लेकिन शराब के नशे में जय प्रकाश उर्फ जे पी के साथ झगड़ा हो गया तो उसने उसका गला रेत कर हत्या कर दी। 





पिता की मौत का बदला लीला से लेना चाहता था, लीला हाथ नहीं लगा तो परिवार के सदस्य को उतारा मौत के घाट

डीएसपी सतीश ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि गांव भैणी अमीरपुर के जय प्रकाश उर्फ जे पी की ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाने के लिए सीआईए वन हांसी प्रभारी आशीन खान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। जब टीम ने घटनास्थल से बारीकी से जांच की और गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले और ग्रामीणों से पूछताछ की तो गांव के ही एक युवक पर शक हुआ। पुलिस ने जब युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले से पर्दा उठ गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सन 2002 में उसके पिता सतपाल का मर्डर हुआ था और वह अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए लीला को मारना चाहता था। लेकिन काफी साल बीत जाने के बाद भी लीला उसके हाथ नहीं लगा। अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए उसने था ना कि मिला के परिवार के सदस्य को मारकर वह अपने पिता की हत्या का बदला ले लेगा। इसलिए वारदात की रात को उसने जयप्रकाश के साथ शराब पी और गाली गलौज कर उसके साथ झगड़ा करने लगा जिसके बाद उसने जय प्रकाश उर्फ देती थी हत्या कर दी। 




हत्यारे की पहचान गांव के ही युवक के रूप में हुई 

पुलिस द्वारा पकड़े गए युवक की पहचान गांव भैणी अमीरपुर निवासी सूरजमल के रूप में हुई है। अपने माता-पिता की इकलौता बेटा है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि आरोपी से हत्या से संबंधित जरूरी सबसे जुटाए जा सके और वारदात में प्रयोग किए गए हथियार को भी बरामद किए जा सके। 









HSSC EXAM 2023 : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग 8 जुलाई को 10 ग्रुपों, 9 जुलाई को 4 ग्रुपों की लेगा परीक्षा

कोई शक ना करें इसलिए गांव में रहा आरोपित

पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि जय प्रकाश उर्फ जेपी की हत्या का शक कोई उस पर ना करें इसलिए वह इस घटना को अंजाम देने के बाद गांव से फरार नहीं हुआ बल्कि जय प्रकाश उर्फ जे पी की हत्या की बच्ची की जब पुलिस जांच कर रही थी तो वह समय भी पुलिस के सामने ही रहा और जयप्रकाश के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ। उसके बाद वह हर रोज जय प्रकाश उर्फ जैकी के घर शोक जताने भी पहुंच जाता ताकि उसके परिजन भी उस पर कोई शक ना करें और पुलिस इसको केवल ब्लाइंड मर्डर की नजर से ही देखती रहे। 







युवक ने पत्नी से खफा होकर फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, पांच के खिलाफ मामला दर्ज

करीब दस दिन पहले हुई थी जयप्रकाश की हत्या 

गौरतलब है कि करीब 10 दिन पहले गांव भैणी अमीरपुर के खेतों में गांव भैणी अमीरपुर के ही जय प्रकाश उर्फ की गला रेत कर हत्या कर दी पुलिस ने मृतक के भाई बालूराम के बयान पर नारनौंद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस दौरान गांव के अनेक लोगों से पूछताछ की और गांव है आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला ताकि इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाया जा सके।

ताजा समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |