स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Barwala News : धोखाधड़ी कर बैंक अकाउंट से 2 लाख 67 हजार 918 की ठगी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार |

Barwala News One accused arrested in case of fraud of 2 lakh 67 thousand 918 from bank account


तहलका न्यूज, हिसार, सुनील कोहाड़।

       बस चौकी पुराना बस स्टैंड , बरवाला पुलिस ने धोखाधड़ी कर बैंक अकाउंट से 2 लाख 67 हजार 918 की  ठगी मामले में एक आरोपी जैतसर, गंगानगर निवासी संदीप उर्फ  शिप्पू को थाना बरवाला में आईपीसी की धारा 379/420 के तहत अंकित अभियोग संख्या 1173 दिनाक 09.12.2022 में विजय नगर, जैतसर, गंगानगर से गिरफ्तार किया गया है। 








     एएसआई मनमोहन सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 4 निवासी अमरीश कुमार ने 2 लाख 67 हजार 918 की  ठगी होने के बारे में शिकायत दी थी। दी गई शिकायत में उसने बताया कि उसका आईसीआईसीआई बैंक में एकाउंट है जिसमे कम बैलेंस रखने पर बैंक ने 16 हजार का जुर्माना बनाया हुआ था। जिसके लिए अमरीश ने आईसीआईसीआई बैंक के टोल फ्री नंबर पर फोन किया, परंतु फोन नही लगा। कुछ समय बाद अमरीश के पास एक फोन आया और फोन करने वाले ने उससे बैंक के टोल फ्री नंबर पर फोन करने का कारण पूछा जिस पर अमरीश ने जुर्माने का कारण बताया। फोन करने वाले युवक ने अमरीश का बैंक अकाउंट नंबर पूछा। अमरीश द्वारा बैंक अकाउंट बताने के कुछ घंटों बाद 4 ट्रांजेक्शन में उसके अकाउंट से 2 लाख 67 हजार 918 रुपए कट गए। जिसके बारे में अमरीश ने पुलिस चौकी में शिकायत दी। 








   जांचकर्ता एएसआई मनमोहन ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में  सामने आया कि अमरीश के बैंक अकाउंट से ट्रांसफर हुए पैसे के बारे में बैंक से जानकारी लेने पर एक ट्रांजेक्शन पेटीएम के माध्यम से उपरोक्त आरोपी संदीप उर्फ शिप्पू के बैंक अकाउंट में जाने पाए गए। आरोपी से  आगामी पूछताछ जारी है। आरोपी को पेश अदालत कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।







*21 बोतल अवैध शराब सहित एक युवक काबू।*


    थाना बरवाला पुलिस ने वार्ड नंबर 7 बरवाला से एक युवक को 21 बोतल अवैध शराब सहित काबू किया। 

       एएसआई मेहरा सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि वार्ड 7 बरवाला में एक युवक दुकान के आगे अवैध शराब बेच रहा है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची तो एक दुकान दुकान के सामने प्लास्टिक का कट्टा छोड़ भागने लगा। जिसे पुलिस ने काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम हीरा कॉलोनी निवासी सूरजभान बताया। नियमानुसार प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी लेने पर कट्टे से 21 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त सूरजभान के खिलाफ थाना बरवाला में आबकारी अधिनियम संशोधन के तहत अभियोग अंकित कर कार्रवाई की गई।n

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |