रणदीप हुड्डा की फिल्म वीर सावरकर का टीजर रिलीज !
Teaser release Randeep Hooda film Veer Savarkar
वीर सावरकर की 140 वीं जयंती पर टीचर रिलीज
नई दिल्ली / तहलका न्यूज, 28 मई :
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एक्टर रणदीप हुड्डा की फिल्म ह्यस्वातंत्र्य वीर सावरकर का टीजर रिलीज हो गया है। ये फिल्म विनायक दामोदर सावरकर उर्फ वीर सावरकर की जिंदगी पर बेस्ड है। आज सावरकर की 140वीं जयंती है। इस मौके पर फिल्म के मेकर्स ने इसकी पहली झलक फैंस को दी है। ये टीजर देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। टीजर की शुरूआत वीर सावरकर बने रणदीप हुड्डा से होती है, उन्हें चलते हुए देखा जा सकता है, फिर शहरभर में आग लगी नजर आती है, इसके बाद आप रणदीप को नदी में छलांग लगाते देखते हैं।
आग के बीच लोगों को ब्रिटिश राज के पुलिसकर्मी मार रहे हैं, सावरकर बने रणदीप का चेहरा आपको नजर नहीं आता है। लेकिन उनकी आवाज आप सुनते वो कहते हैं, 'आजादी की लड़ाई 90 साल चली. पर ये लड़ाई सिर्फ कुछ ही लोगों ने लड़ी थी, बाकी सब तो सत्ता के भूखे थे, गांधी जी बुरे नहीं थे, लेकिन अगर वो अपनी अहिंसावादी सोच पर अड़े नहीं रहते तो भारत 35 साल पहले ही आजाद हो जाता।' इसके बाद आपके सामने बेड़ियों में बंधे रणदीप हुड्डा आते हैं आप उन्हें क्रांति करते, अंग्रेजी पुलिसवाले से बैल्ट खाते, जेल में हथकड़ियों से बंधे और लोगों के बीच माला पहने खड़ा देखेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks