अक्षरा सिंह का नया रैप गाना 'प्यार एक धोखा है' रिलीज |
Akshara Singh new rap song 'Pyaar Ek Dhokha Hai' released
रैप सांग 'प्यार एक धोखा है' पिंकी म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज
अब तक न्यूज / एजैंसी
मुंबई, 28 मई : भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री - सिंगर अक्षरा सिंह का नया रैप सॉन्ग 'प्यार एक धोखा है ' रिलीज हो गया है। अक्षरा सिंह का रैप सांग 'प्यार एक धोखा है' पिंकी म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने में अक्षरा सिंह ने आज के दौर में प्यार के नाम पर हो रहे धोखे से लड़कियों को आगाह किया है। इस म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह बैकग्राउंड डांसर के साथ रैप करती नजर आई है।
प्यार में लोभ लालच नहीं सिर्फ प्योर इमोशन
अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि अभी गौर फरमाने का लड़कियों.... आज के समय में प्यार के नाम पर धोखा का प्रचलन खूब देखने को मिल रहा है। प्रेम में लोभ लालच नहीं होता यह सिर्फ एक प्योर इमोशन होता है लेकिन आजकल प्यार के नाम पर आकर्षण से प्रलोभन तक का प्रपंच रच कर लोग एक दूसरे को धोखा दे रहे हैं। मैंने इसी चीज को अपने इस रैप सॉन्ग में उकेरा है।
गठबंधन सरकार ने हरियाणा को विकास की पटरी से उताराः दीपेंद्र
भाजपा के कुशासन से मुक्ति चाहती है देश प्रदेश की जनता – अभय चौटाला
राम रहीम ने सुनारिया जेल से भेजी चिट्ठी, चिट्ठी में ऐसा क्या लिखा राम रहीम ने कि पढ़ते समय भावुक हो गई हनीप्रीत
हांसी में क्लुजर गाड़ी की ट्रक से भिड़ंत 5 की मौत, एक गंभीर
हरियाणा में मंगलवार से बुधवार सुबह तक बारिश, करंट लगने से हिसार में महिला की मौत |
नरेश टिकैत के कहने पर पहलवानों ने गंगा नदी में नहीं बहाए मैडल

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks