हिसार पुलिस ने सर्च अभियान चला 36 वांछित आरोपी किए गिरफ्तार |
Hisar police launched search operation, arrested 36 wanted accused
तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़ :
हिसार पुलिस ने विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए आज एक दिन का विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में सम्बंधित थानों व चौकियों से पुलिस टीमों के अलावा सीआईए स्टाफ, स्पेशल स्टाफ और वाहन चोरी निरोधक टीमें शामिल रही। जिन्होंने शनिवार सुबह संपूर्ण जिले में अभियान चला आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए 36 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इस अभियान के दौरान हिसार पुलिस के सभी थानों, चौकियों, अपराध यूनिटों से पुलिस टीमों का गठन किया गया। जिनमे थाना प्रभारी सहित कर्मचारी शामिल हुए। आज सुबह पुलिस टीमों ने एक साथ आरोपियों के ठिकानों तलाशी कर नियमानुसार कार्रवाई करे हुए उन्हें गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान हिसार पुलिस ने लड़ाई झगड़े, एनडीपीएस, धोखाधडी, आर्म्स एक्ट, हत्या, हत्या प्रयास, छीना झपटी जैसे जघन्य अपराधो में शामिल रहे आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 36 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस अभियान के दौरान थाना शहर हिसार में 1, एचटीएम में 4, अर्बन एस्टेट में 3, सदर हिसार में 6, बरवाला में 2, अग्रोहा में 7, आदमपुर में 1, सिविल लाइन में 6 और आजाद नगर में 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks