निकाय मंत्री कमल गुप्ता की एस्कोर्ट गाड़ी ने एक्टिवा को मारी टक्कर, एक्टिवा सवार युवक घायल |
Haryana news hindi today Municipal minister Kamal Gupta escort car collided Activa, youth injured Activa
घायल युवक से मिलने अस्पताल पहुंचे मंत्री कमल गुप्ता
तहलका न्यूज / जसबीर दुग्गल
कुरुक्षेत्र, 29 मई :
हरियाणा के Municipal minister एवं हरियाणा आवास मंत्री डा. कमल गुप्ता की एस्कोर्ट गाडी की शहीद उधम सिंह चौक पर एक एक्टिवा के साथ टक्कर हो गई। हादसे में एक्टिवा सवार युवक हंस के सिर पर चोट लगी है, जिसे उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
कष्ट निवारण की बैठक में शामिल होने आए थे मंत्री कमल गुप्ता
बता दे कि हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय एवं हरियाणा आवास मंत्री डा. कमल गुप्ता सोमवार को दोपहर 3 बजे जिला के नए लघु सचिवालय में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में शामिल होने आए थे। बैठक समापन के बाद जब वे वापस जा रहे थे, तो एस्कोर्ट गाड़ी की शहीद ऊधम सिंह चौक पर एक्टिवा से टक्कर हो गई।
latest news Today
सिर में गंभीर चोटें, हादसे के बाद मंत्री डीसी व सीएमओ मिलने अस्पताल पहुंचे
टक्कर लगने के बाद युवक सड़क पर गिर गया और सिर पर गहरी चोटें आई है। युवक को उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से परिजन युवक को एक निजी अस्पताल में ले गए। हादसे के बाद मंत्री डा. कमल गुप्ता, उपायुक्त डा. शांतनु शर्मा व सीएमओ डा. सुखबीर सिंह निजी अस्पताल में चिकित्सकों व युवक के परजिनों से बातचीत की व युवक का हालचाल भी जाना ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks