स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

परिवर्तन का दौर शुरू हो चुका है - अभय चौटाला

Narrnaund news era of change has begun - Abhay Chautala

 भाजपा जजपा सरकार सहित कांग्रेस पर साधा निशाना 

परिवर्तन का दौर शुरू हो चुका है - अभय चौटाला


 तहलका न्यूज नारनौंद / सुनील कोहाड़ 

 इनेलो के प्रदेश महासचिव अभय चौटाला ने कहा कि परिवर्तन का दौर शुरू हो चुका है और निश्चित तौर पर यह बदलाव प्रदेश के साथ साथ पूरे देश में दिखाई देगा। परिवर्तन यात्रा प्रतिदिन नए आयाम स्थापित कर रही है और लोगों की भारी संख्या में उपस्थिति लगातार बढ़ रही है। वह मंगलवार को क्षेत्र में अनेक ग्रामीण सभाओं को संबोधित कर रहे थे।






नरेश टिकैत के कहने पर पहलवानों ने गंगा नदी में नहीं बहाए मैडल

उनकी यह यात्रा गांव खांडा खेडी, पेटवाडु, नारनौंद व बुडाना पहुंची जहां ग्रामीणों ने उसका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लोगों से सीधे संवाद करने का ही असर है कि प्रदेश में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों का साथ इनेलो के साथ बना है। यात्रा से कार्यकर्ताओं में नए रक्त का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश का किसान स्वयं को लूटा और ठगा हुआ महसूस कर रहा है। 







खेती घाटे का सौदा बन गई है और फसलों को लेकर हो रहे नुकसान के कारण वह और कर्जदार हो गया है। किसानों की यह स्थिति उस वक्त है जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता में आने से पूर्व किसानों की आय को दोगुणा करने का वादा किया था लेकिन आय तो नहीं बढ़ी मगर कर्जा कई गुणा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि पहले 10 साल कांग्रेस और उसके बाद भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने प्रदेश को जमकर लूटा है। आज प्रदेश की हालत यह है कि चारों तरफ भय, लूट और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं बची है। बिजली पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। सड़कें टूटी पड़ी हैं।


हांसी में क्लुजर गाड़ी की ट्रक से भिड़ंत  5 की मौत, एक गंभीर    

हरियाणा में मंगलवार से बुधवार सुबह तक बारिश, करंट लगने से हिसार में महिला की मौत |                                                       

नरेश टिकैत के कहने पर पहलवानों ने गंगा नदी में नहीं बहाए मैडल


इस अवसर पर इनेलो नेता उमेद लौहान, जिला प्रधान सतवीर सिसाय, राज सिंह मौर, प्रवक्ता राजेश बिल्लू, संत मोर इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |