पेयजल किल्लत को लेकर महिलाओं की कर्मचारियों से तू तड़ाक, मंगलवार को डीसी से करेंगे मुलाकात |
Hisar news scold women employees regarding drinking water shortage, will meet DC Tuesday
पीने के पानी को लेकर सुलखनी गांव की महिलाओं ने किया प्रदर्शन
तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़
निकटवर्ती गांव सुलखनी में नए बुस्टिंग स्टेशन से ऊंचाई की तरफ के घरों में पानी की आपूर्ति न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने गांव के बुस्टिंग स्टेशन पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने वहीं पर धरना दे दिया और समस्या का समाधान न होने तक वहीं बैठने का ऐलान किया। इस दौरान महिलाओं की कर्मचारियों के साथ जमकर तू तड़ाक हुई।
ग्रामीणों ने ऐलान किया है कि वे मंगलवार को ट्रेक्टर ट्रॉली के साथ लघु सचिवालय के समक्ष प्रदर्शन करके अपनी मांग रखेंगे। ग्रामीणों के अनुसार सुलखनी गांव में जलापूर्ति विभाग ने लाखों रुपए खर्च करके गांव के बस अड्डे के पास बुस्टिंग स्टेशन बनवाया है। ग्रामीण मदनलाल जांगड़ा, लीलूराम व कपिल ने आरोप लगाया कि जलापूर्ति विभाग ने बुस्टिंग स्टेशन पर जो लाखों का खर्च किया है वह किसी काम नहीं आया क्योंकि ऊंचाई पर पड़ते घरों में पानी ही नहीं पहुंच रहा है।
विभाग ने वादा किया था कि बुस्टिंग स्टेशन से ऊंचाई वाले घरों को पानी की पूरी सप्लाई दी जाएगी, लेकिन बुस्टिंग स्टेशन से होने वाली पानी सप्लाई का सपना अधर में लटक कर रह गया। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग उनकी सुनवाई करने की बजाय उन्हें गुमराह कर रहा है। इस दौरान परेशान लोगों ने फैसला लिया है कि मंगलवार को उपायुक्त एवं जलापूर्ति विभाग के उच्चाधिकारियों से मिलेंगे। गांव के कई मोहल्लों में दूषित पानी की सप्लाई से ग्रामीणों में रोष है। महिलाएं दूषित पानी की एक बोतल लेकर जलघर पहुंचीं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks