दो ट्रकों की टक्कर, चालक व क्लीनर की मौत |
Rewari accident news Two trucks collided, driver cleaner died
तहलका न्यूज रेवाड़ी
जैसलमेर नेशनल हाइवे पर भालखी माजरा के निकट शनिवार तड़के दो के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में एक ट्रॉला चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रॉले में आग लगने से क्लीनर जिंदा जल गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर जाकर आग पर पाबू पाया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
यूपी के भट्टपुरा चक्रवान निवासी ट्रॉला चालक 35 वर्षीय चिरेंद्र अपने क्लीनर यूपी के हो नया गांव निवासी भगवान सिंह के साथ नारनौल की और ट्राला लेकर जा रहा था। नारनौल की ओर से महेंद्रगढ़ जिला निवासी अनिल ट्रॉले में केशर भरकर रेवाड़ी की ओर आ रहा था। उसके ट्रॉले में महेंद्रगढ़ के जाखणी निवासी 20 वर्षीय दीपक सोया हुआ था। यह ट्रॉला अंतुलित होकर डिवाइडर कूदने के बाद पहले बिरेंद्र के ट्रॉले से टकराया। इसके बाद पलटले से ट्रॉले में आग लग गई।
बिरेंद्र ट्रॉले से कूद गया, परंतु अंदर सोया हुआ दीपक आग से जिंदा जल गया। आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद कुंड पुलिस चौकी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर पाबू पाया। दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बिरेंद्र ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल पहुंचा दिया। कुंड चौकी पुलिस पूरे मामले की कार्रवाई में जुटी। दोनों मृतकों के शवों को रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks