स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बाइक पर सवार होकर जा रहे अध्यापक अध्यापिका को कार ने मारी टक्कर, अध्यापिका की मौत ।

 

तहलका न्यूज, पानीपत 

हरियाणा के पानीपत में सोमवार को जीटी रोड़ पर गांव गांजबड़ के पास एक कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी और कार चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में बाइक पर सवार अध्यापिका के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक सवार अध्यापक घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।






पानीपत के एनएफएल टाउनशिप निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह गांव बड़ोली के सरकारी स्कूल में जेबीटी अध्यापक है और सोमवार की सुबह घर से ड्यूटी के लिए जा रहा था। ‌ जब वह ड्यूटी पर अपनी बाइक पर जा रहा था तो उसके साथ गांव अराईपुरा सरकारी स्कूल में कार्यरत जेबीटी अध्यापक कविता धनखड़ भी उसकी बाइक पर साथ में सवार थी। जैसे ही वह गांव गांजबड़ के पास पहुंचे तो उनकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी और वह गिर गए। कार चालक हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने उन्हें हॉस्पिटल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने  कविता धनकड़ को मृत घोषित कर दिया‌। इस हादसे में उसे भी चोटें आई हैं। पुलिस ने अध्यापक राजेश कुमार के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को मृतक के परिजनों के हवाले कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |