हिसार स्पेशल टीम ने शहर में पकड़ी भारी मात्रा में अवैध शराब, एक युवक काबू |
Haryana Hisar news Hisar special team seized illegal liquor in the city, one youth arrested
हिसार के नीलम सिनेमा के पास ग्रोवर मार्केट से पकड़ी भारी मात्रा में अवैध शराब
अब तक न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
एडीजीपी श्रीकांत जाधव हिसार में कार्यभार संभालने के बाद पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं जिसके कारण नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को स्पेशल स्टाफ की टीम ने एक गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शराब और गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
स्पेशल स्टाफ हिसार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हिसार शहर के नीलम सिनेमा के पास ग्रोवर मार्केट में एक्सयूवी गाड़ी की तलाशी ली तो उसके अंदर से पुलिस को भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। स्पेशल स्टाफ की टीम ने जब गाड़ी चालक से शराब से संबंधित कागजात मांगे तो वह कोई भी कागजात परमिट या लाइसेंस उपलब्ध नहीं करवा पाया। पुलिस ने जिस गाड़ी से शराब बरामद की है उस गाड़ी का नंबर एचआर 26 बी पी क्षण क्षण है और उसके अंदर से पुलिस ने 22 पेटी कुल 264 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। आरोपित के खिलाफ सर थाना हिसार में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अर्पित को हिरासत में ले लिया और पकड़ी गई शराब को और गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
स्पेशल स्टाफ टीम द्वारा पकड़ी गई अवैध शराब के साथ ग्रोवर मार्केट में पकड़ी गई शराब के साथ जिस युवक को हिरासत में लिया है। उस कार चालक की पहचान हरि कृष्ण पुत्र राजेंद्र प्रताप नगर हिसार के रूप में हुई है। पुलिस ने हरीकृष्ण को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है कि वह इतनी भारी मात्रा में अवैध शराब कहां से लेकर आया है और कहां पर सप्लाई करने के लिए जा रहा था इसके अलावा उसके साथ साथ इस गोरखधंधे में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks