स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार जिले के व्यक्ति से धोखाधड़ी कर ट्रैक्टर बेचने के मामले में बवानी खेड़ा का व्यक्ति गिरफ्तार |

Haryana news person of bawani kheda arrested for selling tractor by cheating a person of hisar district


तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़ 


धोखाधड़ी की नियत से लोन पर ट्रैक्टर दिलवा कर कागजात पर हस्ताक्षर करवा कर बेचने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भिवानी जिले के एक व्यक्ति को पकड़ने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर  पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से ट्रैक्टर बरामद करने सहित उसके इस गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल थे इस बारे में भी पता लगाने की कोशिश की जाएगी। साथ ही पता किया जाएगा कि जो खड़ी करने वाले व्यक्ति ने किन-किन लोगों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी की है। ‌‌







    थाना सदर पुलिस ने धोखे से ट्रैक्टर के कागजात पर हस्ताक्षर करवा ट्रैक्टर बेचने के मामले में आरोपी बवानी खेड़ा, भिवानी निवासी संजय को थाना सदर हिसार में आईपीसी की धारा 406/506 और एससी/एसटी एक्ट के तहत अंकित अभियोग संख्या 322 दिनाक 12.04.2023 में गिरफ्तार किया गया है।








    पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सदर हिसार में गांव मिरका निवासी विनोद कुमार ने आरोपी संजय के खिलाफ धोखाधड़ी से उसका ट्रैक्टर बेचने के बारे में शिकायत दी थी। पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया कि आरोपी संजय ने विनोद कुमार को लोन पर ट्रैक्टर दिलवाया और कुछ कागजात पर उसके हस्ताक्षर करवाए। कुछ समय बाद आरोपी संजय उस से ट्रैक्टर मांग कर ले गया और ट्रैक्टर को विनोद कुमार के हस्ताक्षर किए गए कागजात के आधार पर बेच दिया।








पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विनोद कुमार द्वारा ट्रैक्टर वापस मांगने पर आरोपी संजय कुमार ने उसे जातिसूचक गालियां दे जान से मारने की धमकी दी।  शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उपरोक्त मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है आरोपी को अदालत में पेश कर कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।









*जुआ खेलते हुए 6 युवकों को काबू कर 50920 रुपए किए बरामद।*


   बालशमंद चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर गांव बालशमंद स्थित मकान में ताश के पत्तो के साथ जुआ खेलते हुएं 6 युवको राजेश, बलराज, सुरेंद्र, राजकुमार, राकेश और बलराज को काबू कर जुआ में प्रयोग 50 हजार 920 रुपए बरामद किए। 






      एएसआई रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को गस्त के दौरान सूचना मिली कि गांव बालशमंद स्थित एक मकान में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तो के साथ जुआ खेल रहे है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के बताए गए स्थान पहुंच ताश के पत्तो के साथ जुआ खेल रहे 6 व्यक्तियों को काबू कर जुआ में प्रयोग 50 हजार 920 रुपए और ताश के पत्ते बरामद किए। नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम गांव बालशमंद निवासी राजेश, बलराज, सुरेंद्र, राजकुमार, राकेश और बलराज बताया। बरामद धनराशि और ताश के पत्तो को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त सभी के खिलाफ थाना सदर हिसार में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्रवाई की गई।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |