हिसार जिले में टायरों की दुकान में लगी आग, आग लगने से जिंदा जला दुकानदार |
Hisar news Fire broke out in tire shop in Hisar district, shopkeeper burnt alive due to fire
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
धार जिले के आदमपुर कस्बे में रविवार की रात को एक टायरों की दुकान में अज्ञात परिस्थितियों में आग लग गई। दुकान में आग लगने से दुकान में रखा सामान तो चल ही गया साथ ही दुकानदार की भी मौत हो गई। टायरों में ब्लास्ट होने की वजह से दुकान के पीछे की दीवार भी गिर गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के मुताबिक राज सिनेमा टायर्स के मालिक भीम सिंह रविवार को शाम को अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। रात को करीब 12:00 बजे किसी ने उसे सूचना दी थी उसकी दुकान में आग लग गई हुई है जब वह सूचना मिलने पर दुकान में पहुंचा और शटर खोलने का प्रयास किया। लेकिन स्वेटर गर्म होने की वजह से उसको नहीं खुल पाया। जब भीम सिंह ने दुकान के पीछे का गेट खोल रहा था तभी अचानक से ब्लास्ट होकर दीवार गिर गई और आग की लपटों ने भीम सिंह को घेर लिया। जिसके कारण भीम सिंह जिंदा जल गया और उसकी मौत हो गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बुरी तरह से झुलसे भीम सिंह को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़कर गया है। उसका बड़ा बेटा 6 साल का है और छोटा बेटा अभी 5 महीने का ही है जिसका जन्म दिसंबर महीने में हुआ था। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इसका क्या कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks