latest haryana news in hindi : दुष्यंत चौटाला को लेकर इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला बड़ा ब्यान
latest haryana news in hindi दुष्यंत चौटाला के लिए इनेलो में अब कोई जगह नहीं: OP चौटाला
![]() |
OP चौटाला |
तहलका न्यूज, रोहतक (Tehalka News )
इनेलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने (Tehalka News ) उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को सीधे स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनके लिए अब इनेलो में कोई जगह नहीं है। वे बुधवार को इनेलो कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन में पहुंचे थे। उन्होंने हरियाणा सरकार की (Tehalka News ) कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आम जनता इनसे तंग आ चुकी है, इसलिए अब इनको गांव में घुसने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ती है। ओमप्रकाश चौटाला ने साफ कर दिया है कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के लिए अब इनेलो पार्टी में कोई भी जगह नहीं है।
ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि अगर वह आना भी चाहे तो हम उसे शामिल नहीं करेंगे। क्योंकि सत्ता पक्ष के साथ जाकर उसने हमें तो फायदा पहुंचा ही दिया। आम लोगों में यह धारणा बन चुकी है कि इसमें इनेलो की बनती हुई सरकार को खो दिया। दुष्यंत चौटाला के तो खुद के कार्यक्रमों में उनका विरोध हो रहा है। इसकी खुद की सभाओं विरोध की आवाजें उठती है। जेजेपी पार्टी का वह कार्यकर्ता जिन्हें बहला फुसला कर इनेलो से अलग किया गया था। आज के दिन जेजेपी का कार्यकर्ता है और वह इनेलो पार्टी में वापस लौट रहा है। ओम प्रकाश चौटाला ने मौजूदा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में कोई सरकार है ही नहीं। इनको जन सरोकार से कोई मतलब नहीं है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks