स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Jind news today : सास ने प्रेमी से करवाई थी दामाद की हत्या

 

Jind news today Mother-in-law had got her lover murdered by her son-in-law

 


बेटी के अंतरजातिय विवाह करने से खफा थी सास


 तहलका न्यूज जींद (Tehalka News )


खांडा मे युवक की चाकू से गोद कर हत्या मृतक की सास के इशारे पर उसके प्रेमी ने की थी। (Tehalka News ) बेटी के अंतरजातिय विवाह करने से महिला खफा थी। बेटी वापस लाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की योजना बना, दामाद की हत्या करवा दी। ( Jind News Today ) अलेवा थाना पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से आरोपित को चार दिन के रिमाड पर पुलिस को सौंप दिया । रिमाड के दौरान पुलिस हत्या में शामिल अन्य आरोपितो के बारे मे पूछताछ करेगी। गांव खांडा निवासी सुखबीर की गत






अलेवा थाना प्रभारी राजेश ने बताया की सास ने ही अपने दामाद की हत्या करवाई थी। मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमाड के दौरान हत्या में शामिल लोगों, हत्या में प्रयोग किए गए चाकू, तथा साधन के बारे में पूछताछ की जाएगी।







पांच मई रात को चाकू से गोद कर कुछ लोगो ने हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था की उसके बेटे सुखबीर ने लगभग दो साल पहले मूलत गांव पेगा हाल आबाद कैथल निवासी युवती से अर्तजातिय विवाह किया था। जिसके चलते युवती के परिजन खफा थे। उसके बेटे की हत्या उसकी सास ने अपने प्रेमी गांव पेगा निवासी प्रदीप उर्फ विक्की व अन्य के साथ मिलकर की है। अलेवा थाना पुलिस ने गांव पेगा निवासी प्रदीप, गुरमीत, मनीष, रानी व कुछ अन्य हत्या समेत विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज किया था। अलेवा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित प्रदीप उर्फ विक्की को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान सामने आया कि प्रदीप ने रानी के कहने पर सुखबीर की हत्या की थी। रानी अपनी बेटी द्वारा सुखबीर के अर्तजातिय विवाह करने से खफा थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |