स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Tehalka news : पहलवान को गोली मारने पर 22 लोगों पर केस दर्ज |




तहलका न्यूज, रोहतक / ललीत (Tehalka News )


दिल्ली बाईपास पर कहासुनी के बाद समझौता करने गए पहलवान को गोली मारने, उसके साथियों से मारपीट करने के आरोप में (Tehalka News ) दो नामजद समेत 22 लोगों पर केस दर्ज किया गया है, जबकि घायल का पीजीआई में उपचार चल रहा है। (Tehalka News ) पीजीआई पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। 







पुलिस को दी शिकायत में राहुल निवासी खेड़ी आसरा जिला झज्जर ने बताया कि वह दोनों भाई देव कालोनी में किराये पर रहते हैं। उसका भाई कर्ण मेहर सिंह अखाड़े में पहलवानी करता है। मंगलवार को उसका भाई प्रैक्टिस के लिए गया हुआ था। आते समय श्रवर निवासी कारोर व उसके दो साथियों ने उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। उनकी सुबह ओमेक्स में कहासुनी हुई थी। उसके 'भाई कर्ण ने उसे सारी जानकारी दी। इस पर उसने कहा कि बैठकर बात कर लेंगे। शाम को सवा 8 बजे अंकित ने उनको बात करने के लिए दिल्ली बाईपास पर बुलाया। वह अपने भाई कर्ण, दोस्त उत्सव निवासी बालंद, अंशुल निवासी राजस्थान व मनीष निवासी भिवानी के साथ गाड़ी में दिल्ली बाईपास पर पहुंचे। वह जैसे ही गाड़ी से उतरे अंकित ने हथियार से फायरिंग करनी शुरू कर दी। एक गोली कर्ण के पेट में लग गई। वह उसे सम्भालने लगे तो 20 से 22 युवक लाठी डंडों के साथ उन पर टूट पड़े। उनको चोटें मारी गई। इस दौरान अंशुल व उत्सव झज्जर की तरफ भागे। हमले में अंशुल को भी चोटें आई हैं। इसके बाद वह कर्ण को लेकर पीजीआई पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।






आरोपितों की जा रही तलाश


दिल्ली बाईपास पर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। जहां एक युवक को गोली मारी गई। घायल का पीजीआई में उपचार चल रहा है। राहुल की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। -प्रमोद गौतम, एसएचओ पीजीआई

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |