स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hisar News Today : नगर निगम हिसार में नोकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी से पैसे ऐठने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

Hisar News Today : Fraud in name of getting job in Municipal Corporation Hisar



हिसार

      Hisar Police की आर्थिक अपराध शाखा ने नगर निगम हिसार में नोकरी ( job in Municipal Corporation Hisar ) लगवाने के नाम पर धोखाघड़ी से 1,65,000 रुपए ऐठने और झूठा अपॉइंटमेंट लेटर देने के मामले में चौथे और आखरी आरोपी कैरावली, करनाल निवासी ब्रजेश को थाना सिविल लाइन हिसार में आईपीसी की धारा 420/406/34 के तहत अंकित अभियोग संख्या 378 दिनाक 06.07.2022 में गिरफ्तार किया गया है। 







    उप निरीक्षक प्रवेश ने बताया कि आरोपी ने अपने साथियों सहित साजबाज होकर गांव कालीरावण निवासी गुलाबदीन के बेटे को नगर निगम हिसार में नोकरी ( job in Municipal Corporation Hisar)  दिलाने के बहाने से गुलाबदीन से 1,65,000 रुपए ऐठ लिए और नगर निगम हिसार में नोकरी (job in Municipal Corporation Hisar ) के लिए उसके बेटे के नाम का अपॉइंटमेंट लेटर दे दिया। जिसके बारे में नगर निगम कार्यालय में पता करने वह झूठा निकला। ठगी गई धनराशि में से आरोपी बृजेश के हिस्से में 40 हजार रुपए आए थे। पुलिस ने आरोपी बृजेश से 10 हजार रुपए बरामद किए है। उपरोक्त अभियोग में पहले 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत जेल भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि नोकरी दिलाने के लेकर की गई ठगी के बारे में गांव कालीरावण निवासी गुलाबदीन ने थाना सिविल लाइन हिसार में शिकायत दी थी।







 बोतल अवैध शराब सहित एक युवक काबू।


      सूर्य नगर, हिसार चौकी पुलिस ने सूर्य नगर, रेलवे लाइन के पास से अवैध रूप से शराब बेचते एक युवक को काबू कर 30 बोतल अवैध शराब बरामद की है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली के रेलवे लाइन के पास एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम सूर्य नगर रेलवे लाइन के पास पहुंची तो एक युवक लाइन के पास बने खोखा के सामने गत्ते की पेटियों से शराब निकाल बेच रहा था। जिसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गली नंबर 12 सूर्य नगर हिसार निवासी नीरज बताया। नियमनुसार उसके पास रखी गत्ते की पेटियों को चैक किया गया तो उनसे 30 बोतल देसी शराब बरामद हुई। बरामद शराब के लाइसेंस बारे पूछताछ की गई तो वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। बरामद 30 बोतल अवैध शराब को कब्जा पुलिस लेकर नीरज के खिलाफ थाना एचटीएम में आबकारी अधिनियम संशोधन के तहत अभियोग अंकित कर आरोपी नीरज के खिलाफ कार्रवाई की गई ।








     इसके साथ ही बालशमंद चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान गांव गोरछी बस स्टैंड से एक युवक को प्लास्टिक के कट्टे में 12 बोतल अवैध शराब सहित काबू किया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम गोरछी निवासी विकास बताया । बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त विकास के खिलाफ थाना सदर हिसार में आबकारी अधिनियम संशोधन के तहत कार्रवाई की गई।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |