स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद क्षेत्र के दो खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारतीय बास्केटबॉल टीम ने दक्षिण कोरिया में जीता सिल्वर


भारतीय बास्केटबॉल  टीम ने दक्षिण कोरिया में जीता सिल्वर

एएसआई कुलदीप श्योराण तथा नरेश कुमार संधु ।

तहलका न्यूज, हिसार। 

भारतीय पुरुष बास्केटबॉल टीम  ( Indian basketball team ) ने एशिया पेसिफिक मास्टर्स गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर अपने देश का नाम रोशन किया है। indian basketball team players 10 सदस्यीय टीम में शामिल गांव कोथकलां के दो खिलाड़ियों नरेश कुमार सन्धू व कुलदीपसिंह श्योराण के उत्कृष्ट प्रदर्शन से गांव व क्षेत्र में खुशी का माहौल है।








हरियाणा पुलिस में  सब इंस्पेक्टर के पद पर फिलहाल नरेश सन्धू झज्जर व स्वतन्त्रता सेनानी परिवार से सम्बन्धित एसआई कुलदीप कैथल में कार्यरत हैं। कोथकलां के सरपंच महासिंह सन्धू, पूर्व सरपंच अनिल सन्धू, डीआईपीआरओ रिटायर्ड सुरेन्द्र कुमार वर्मा कोथ, कृषि विपणन बोर्ड के रिटायर्ड कर्मचारी नेता बलराज सन्धू, बलदेव उर्फ झूण्डा श्योराण, दयानन्द श्योराण, रमेश श्योराण, इन्द्रसिंह श्योराण, बलजीतसिंह, हवासिंह श्योराण, अशोक सन्धू, विवेक सन्धू, विनय सन्धू, निकिता सन्धू, महेन्द्र सोनी, नफेसिंह व सलीम जिन्दरैण, राकेश श्योराण, रामकुमार, सुरेश वर्मा व अन्य लोगों एवं खेल प्रेमियों के साथ पुलिस उच्च अधिकारियों ने भी सिल्वर मेडल विजेता नरेश सन्धू व कुलदीप श्योराण टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभ कामनाएं दी हैं। 








अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता दक्षिण कोरिया स्थित जिओनबुक में आयोजित हुई और प्रतियोगिता में विभिन्न खेल मुकाबलों में 71 देशों ने भाग लिया। भारतीय पुरुष बास्केटबॉल टीम ने थाईलैण्ड, चीन, सिंगापुर इंडोनेशिया को क्रमशः 66-60, 64-60,58-51व 55-49 से हराकर सिल्वर मेडल जीता जबकि दक्षिण कोरिया ने भारतीय टीम को 71-62 से हराया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |