स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Jind News Today : ग्रामीणों ने नही गिराए मकान, प्रशासन ने चलाई जेसीबी |

 Jind News Today villagers did not demolish houses, administration started JCB



■ पौली गांव में एनएच 352 में आए मकानों को गिराया


तहलका न्यूज, जींद साहिल भनवाला 


क्षेत्र के गांव पौली में एनएच 352 में आए मकानों को गिराने के लिए प्रशासनिक अमला जेसीबी और पुलिस बल के साथ पहुंचा। इस मौके पर सिंचाई विभाग के एसडीओ जितेंद्र को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। तीन दिन पहले भी ग्रामीणों ने प्रशासन से दो दिन का समय मांग लिया और आस्वासन दिया कि दो दिन में वो अपने मकानों को उखाड़ लेंगे। जिस पर ड्यूटि मजिस्ट्रेट मान गए और ग्रामीणों को दो दिन का समय दे दिया। लेकिन दो दिन बाद भी ग्रामीणों ने मकान नही गिराए तो तीसरे दिन प्रशासन पुलिस बल के साथ पौली गांव में पहुंचा और मकानों पर जेसीबी चला दी। 





पौली गांव में दर्जनों मकान एनएच 352 में आ गए थे। काफी सालों से एनएच का निर्माण कार्य चल रहा लेकिन पौली गांव के पास कई माह से काम रूका हुआ है। कई बार ग्रामीणों को नोटिस दिए लेकिन इसके बावजूद ग्रामीणों ने मकान नहीं उखाड़े ग्रामीणों का कहना है कि उनके पास मकान का मलबा डालने के लिए दिया। कोई भी प्लाट भी नही है जिसमें कि वो अपने मकान का मलबा डाल दें और अपना आशियाना बना सकें। दो दिन के बाद भी प्रशासन ने मकान नहीं गिराए तो मंगलवार को प्रशासन ने मकानों पर जेसीबी चलाकर गिरा दिए गए हैं।‌




मकान गिराकर जमीन को खाली कराया: जितेंद्र

ड्यूटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र सिंह ने बताया कि एनएच 352 में आए मकानों को गिराने के लिए प्रशासनिक अमला पहुंचा था तीन दिन पहले ग्रामीणों ने दो दिन का समय मांगा है कि दो दिन में वो स्वयं जगह को खाली कर देंगे लेकिन ग्रामीणों ने मकान नही गिराए तो प्रशासन ने मकान गिराकर जमीन को खाली करवा दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |