Hisar News Hindi Today : बाप-बेटे पर धोखाधड़ी का केस दर्ज |
cheating case registered against father and son
हिसार सिरसा रोड की तेजा मार्केट में किया था प्लाट का सौदा
हिसार
पार्टनर से झगड़ा होने की बात कहकर बाप-बेटे ने 6.40 लाख की धोखाधड़ी कर ली। बाप बेटे ने प्लॉट बेचने के बावजूद झगड़ा होने की बात कहकर प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं करवाई। पुलिस ने बाप बेटे पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
शिकायत में मोहित गर्ग ने बताया कि उसने सेक्टर 14 के रहने वाले उग्रसेन जैन से 6.40 लाख में सिरसा रोड स्थित तेजा मार्केट की शहीद भगत सिंह कॉलोनी में प्लांट नंबर 15 का सौदा किया था। इसमें एक लाख 60 हजार उसने ब्याना के तौर पर नकद दे दिए जबकि बाकी राशि रजिस्ट्री के समय देने बारे में इकरार हुआ था। रजिस्ट्री का समय आने पर उग्रसेन ने रजिस्ट्री नहीं कराई गई व न ही बयाना के पैसे वापस दिए।
मोहित गर्ग ने बताया कि उसने एक किश्त पहले ही दे दी थी। बाकी के 4.80 लाख उसने उसके बेटे संजय जैन को दिए। रजिस्ट्री का समय आने पर संजय जैन से रजिस्ट्री के लिए कहा तो उसने झूठे दस्तावेज दिखाकर बोला कि छोटे प्लाटों की रजिस्ट्री अभी नहीं हो रही है, इसलिए वह विपुल गर्ग की नंद नंदन चैरिटेबल सोसायटी में उस प्लाट का कार्ड बनवा कर देगा। वह उसका पार्टनर है और जमीन सोसायटी के नाम करवा रहा हूं। संजय ने मौके पर जाकर प्लाट दिखाया, वहां सड़क भी बनी हुई थी। संजय जैन ने उक्त प्लाट का कब्जा भी दे दिया था। संजय जैन ने कहा कि उसका और विपुल गर्ग का झगड़ा हो गया है और उसने ये जमीन सोसायटी के नाम नहीं करवाई है। अब मेरी कोई जिम्मेवारी नहीं है तू जाने या विपुल गर्ग जाने मेरा कोई मतलब नहीं है। अब वह कॉलोनी नए नियम के अनुसार अप्रूवड भी होने जा रही है। संजय ने कहा कि अगर उसने प्लाट पर कोई भी निर्माण किया तो जान से मार देंगे। संजय जैन ने कहा कि उसने कॉलोनी काटी ही नहीं, जबकि सरकार ने कॉलोनी मान कर अप्रूवड होने की प्रक्रिया पूरी कर दी है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks