स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

HBSE Results 10 th class : दसवीं के परीक्षा परिणाम में छाई प्रदेश की लड़कियां, टॉप वन व टू में 4 लड़कियां और 2 लड़के |

 HBSE Results 10 th class


HBSE 10th & 12th Results Cheak Link

भिवानी अब तक न्यूज


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ( HBSE ) भिवानी द्वारा दसवीं कक्षा का ( HBSE Results 10 th class ) परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया। 10 वीं कक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। ‌ इस बार दसवीं कक्षा में 500 में से 458 अंक लेकर दो लड़की और एक लड़के ने बाजी मारी है। वही दूसरे स्थान पर भी एक लड़के और दो लड़कियां पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। दूसरा स्थान हासिल करने वाली एक छात्रा नारनौंद के टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा माहनी है।





शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर वीपी यादव व सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि दसवीं कक्षा में टॉप वन पोजीशन पर 3 छात्र रहे हैं जिन्होंने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं। जिला फतेहाबाद जिले के भूना के न्यू सनराइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हिमेश भिवानी जिले के बुसाना के एनजेएम हाई स्कूल की छात्रा सोनू और सिकंदरपुर माजरा सोनीपत स्थित बाबा घोघर पब्लिक स्कूल की छात्रा वर्षा ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। 








इसके अलावा दूसरे स्थान पर भी 3 छात्रों में से 2 लड़कियां हैं



हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा में 3 छात्रों ने 500 में से 497 अंक लेकर पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल की छात्रा मानही, फतेहाबाद जिले के बनवाली स्थित शांति महक पब्लिक स्कूल की छात्रा से सिमरन और पलवल के शांति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हितेश शर्मा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है। 


hbse results : टैगोर स्कूल नारनौंद की छात्रा ने दसवीं में किया टॉप




बोर्ड के सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि तीसरे स्थान पर 8 लड़कियों ने 496 अंक प्राप्त किए हैं। जिनमें हिसार जिले के गांव मदण्हेरी के स्कूल उदल देव पब्लिक स्कूल की छात्रा मोंटी, जींद जिले के उचाना मंडी स्थित गीता विद्या मंदिर हाई स्कूल की छात्रा दीपांशी, पानीपत जिले के गांव कवी के राजकीय कन्या स्कूल की छात्रा शिवानी शर्मा, फरीदाबाद के तिरखा कॉलोनी के न्यू हैवन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा स्वीटी कुमारी, रोहतक जिले के गांव बसाना के आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा याशी, पानीपत जिले के करहंस के आशादीप आदर्श हाई स्कूल की छात्रा तमन्ना, पलवल के रेलवे रोड स्थित शांति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा रिया और करनाल के निगदू स्थित आनंद पब्लिक स्कूल की छात्रा ज्योति रानी ने 406 अंक लेकर पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। 








12वीं कक्षा की तरह दसवीं कक्षा में भी रेवाड़ी जिले के छात्रों का पास प्रतिशत पूरे प्रदेश में सबसे अधिक रहा। रेवाड़ी जिले के 78.68% बच्चे पास हुए हैं। जबकि सबसे खराब रिजल्ट नंहू जिले का रहा है। इस जिले के करीब बच्चे फेल हो गए और 51.61% छात्र ही पास हो पाए। नहू जिले के 13822 छात्रों ने दसवीं की परीक्षा दी थी जिनमें से 7134 बच्चे ही पास हो पाए। जबकि जींद जिले के 73.52% छात्र पास हुए और पांचवा स्थान पर रहा। जबकि हिसार जिला बिछड़ते हुए नौवें स्थान पर पहुंच गया और यहां के छात्र 68.89 पास हो पाए। 







शिक्षा बोर्ड भिवानी के चेयरमैन डॉक्टर वीपी यादव ने बताया कि इस बार दसवीं कक्षा की परीक्षा 286425 छात्रों ने दी थी। जिनमें से 187401 पास हुए हैं जिनका पास 61.41 % है। जबकि छात्राओं का 5% लड़कों से 8.40% अधिक है। जबकि 37342 छात्रों को कंपार्टमेंट आया है और 37342 छात्र फेल हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |