रेलगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Hisar news Today Man dies after being hit train, police engaged investigation
तहलका न्यूज हिसार सुनील कोहाड़
हिसार के रायपुर फाटक के नजदीक 46 वर्षीय व्यक्ति की रेल के इंजन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना देर रात की है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। रेलवे ट्रैक पर शव के पास से पुलिस को एक मोबाइल और पर्स बरामद किया है। जिसके आधार पर मृतक की पहचान रामकुमार के रूप में हुई ।
ताजा समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें
वह गवर्नमेंट कॉलोनी का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार रामकुमार ऑटो चलाने का काम करता था। उसके तीन बच्चे हैं, तीनों बच्चे शादीशुदा है। शुक्रवार देर रात खाना खाने के बाद घूमने के लिए रायपुर फाटक के पास गया। तेज गति से आ रही ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गया और मौके पर राजकुमार की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी थाना पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। जीआरपी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर रायपुर फाटक के नजदीक ही परिजनों का सौंप दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks