धड़ल्ले से चल रहा प्राइवेट स्कूल, शिक्षा विभाग था बेखबर |
Haryana news Hindi today Private school running indiscriminately, education department unaware
तहलका न्यूज, फतेहाबाद / सुनील कोहाड़
टोहाना शिक्षा विभाग की अनुमति के बिना स्कूल चलाने वालों पर प्रशासन सख्त हो गया है। शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी राम रतन ने गांव डांगरा में एक निजी चैतन्य स्कूल में औचक निरीक्षण किया। वहीं स्कूल प्रबंधन द्वारा कोई अनुमति पत्र ना दिखाये जाने के बाद अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन को एक नोटिस भेजा है।
उल्लेखनीय है कि जिला शिक्षा अधिकारी को सूचना मिल रही थी कि गांव डांगरा में एक स्कूल शिक्षा विभाग की बिना अनुमति के चल रहा है। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी राम रतन ने जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर अपनी टीम के साथ स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहाँ पर मौजूद स्कूल प्रबंधक से जब स्कूल चलाने के संदर्भ में अनुमति पत्र मांगा तो वह कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाए।
खंड शिक्षा अधिकारी रामरतन ने बताया कि शिक्षा विभाग के नियमानुसार उन्होंने इस स्कूल का औचक निरीक्षण किया था। प्राथमिक जांच में ही स्कूल प्रबंधकों के पास स्कूल चलाने का कोई भी दस्तावेज नहीं मिला है। जबकि स्कूल में कक्षा नौवी तक के छात्र कक्षा में बैठे मिले हैं। उनकी किताबें व अन्य गतिविधियों की भी जांच की गई थी। मुख्य तौर पर तो स्कूल प्रबंधकों के पास अभी स्कूल चलाने की अनुमति नहीं है। इसी आधार पर जो भी विभागीय कार्रवाई बनेगी, वह की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। वहीं स्कूल प्रबंधन को एक नोटिस भी दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks