स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नहर में मिला डेरा सच्चा सौदा अनुयाई महिला का शव !

Haryana news Hindi today Dead body Dera Sacha Sauda follower woman found canal


 हाथ के कड़े पर लिखा हुआ है सरोज इंसा


तहलका न्यूज फतेहाबाद 

टोहाना हिसार रोड़ पर भाखड़ा नहर एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। शुक्रवार सुबह सैर पर निकले युवक आशीष सचदेवा ने महिला के शव को नहर में बहते हुए देखा तो डायल 112 पर काल करके सूचना दी। महिला के गले और पैर में जंजीरों से पत्थर बांधे हुए थे। पुलिस को हत्या करके नहर में शव फेंके जाने का शक है। शव गली सड़ी हालत में होने के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है।







हालांकि शव की हालत काफी खराब हो चुकी है। महिला के एक हाथ में एक कड़ा डाला हुआ है जिसपर सरोज इंसा नाम अंकित है। इस मामले में पुलिस ने सूचना देने वाले आशीष सचदेवा के बयान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल में रखा गया है। 








शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार कंबोज ने बताया कि नहर से मिले महिला के शव के बारे में पूछताछ की जा रही है। मृतका की आयु 35 से 40 वर्ष के मध्य हो सकती है। संबंधित थानों में अज्ञात महिला के शव के बारे में सूचना भेज दी गई है। वहीं पुलिस की सीन आफ क्राइम की टीम ने भी महिला के शव की गहनता से जांच- पड़ताल की है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |