बलियाना मर्डर में शूटर को हथियार देने वाले दो आरोपित किए गिरफ्तार
Rohtak news Two accused arrested giving arms shooter Baliana murder
तहलका न्यूज, रोहतक / ललीत
गांव बलियाना में हुई जगबीर की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित बलियाना के रोहित उर्फ भानजा और आकाश उर्फ कालू पर वारदत को अंजाम देने वालों को हथियार उपलब्ध कराने का आरोप है।
आइएमटी थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों का दो दिन का रिमांड दिया है। मामले में 22 मई को बलियाना गांव में एक परचून दुकानदार पंडित जगबीर की उसकी ही दुकान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात की जांच करते हुए पुलिस ने अगले ही दिन मुख्यारोपित सागर और साहिल को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों आरोपितों ने पूछताछ में कबूल किया था कि जगबीर के साथ सामान उधार पर देने को लेकर कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया।
ताजा समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें
वहीं सागर और साहिल की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में उनके साथ रही दो नाबालिग को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह भेजा है। शनिवार को इस मामले में हथियार सप्लायर दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks