स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बड़ी खबर : हांसी के सरकारी स्कूल में पढ़ा रहे टीचर को घोंपा चाकू, हम हमलावर युवक मौके से फरार |

 


तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़


सोमवार को दोपहर को हांसी के संस्कृति मॉडल स्कूल में छात्रों को पढ़ा रहे एक अध्यापक वर्ग बाहर से आए तीन युवकों ने चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जापक को चाकू मारने के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया और कक्षा में बैठे छात्र भी डर गए। बच्चों को चलाने की आवाज सुनकर स्कूल के अन्य अध्यापक मौके पर पहुंचे तो हमलावर युवक वहां से भाग गए। 






मिली जानकारी के मुताबिक हिसार चुंगी स्थित सीनियर सेकेंडरी संस्कृति मॉडल स्कूल हांसी में कक्षा में छात्रों को पढ़ा रहे अध्यापक पंकज पर बाहर से आए तीन युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। तीन हमलावर युवकों में से एक युवक स्कूल ड्रेस में था। इस वारदात को देखकर कक्षा में पढ़ रहे छात्र डर के मारे चलाने लगे। जिसके बाद हमलावर युवक मौके से फरार हो गए। छात्रों के चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य कक्षाओं में पढ़ा रहे अध्यापक उस कक्षा में पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अध्यापक पंकज को हा और हांसी के सरकारी अस्पताल में ले गए। जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया। इस वारदात के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। अध्यापक पंकज को चाकू लगने के बाद स्कूल की दीवार सन गई। ढाणी कुम्हारान निवासी पंकज के पिता के पहले ही मौत हो चुकी है और वह भी ऐड करने के बाद संस्कृति मॉडल स्कूल में प्रैक्टिस करने के लिए आता था। इसकी सूचना मिलते ही हांसी पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस बल स्कूल में पहुंच गया। 







वारदात की सूचना मिलते ही हांसी पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद और डीएसपी विनोद शंकर अपनी टीम के साथ स्कूल में पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। हमलावर युवकों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज कहां ले जा रहे हैं और उनको पकड़ने के लिए चाहिए कि टीमों को उनके पीछे लगा दिया है जल्द ही आरोपी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |